लाइव न्यूज़ :

साहा की उपलब्धता पर मैच के आसपास फैसला लेंगे : म्हाम्ब्रे

By भाषा | Updated: December 1, 2021 15:06 IST

Open in App

मुंबई, एक दिसंबर भारत के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने बुधवार को कहा कि टीम प्रबंधन रिधिमान साहा की उपलब्धता को लेकर शुक्रवार से शुरू हो रहे दूसरे टेस्ट के आसपास फैसला लेगा ।

म्हाम्ब्रे ने आनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ फिजियो मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान विराट कोहली से लगातार संपर्क में है । मैच के पास आने पर उसकी स्थिति देखकर फैसला लिया जायेगा ।’’

न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में पहले टेस्ट में गले में जकड़न के कारण साहा पांचवें दिन मैदान पर नहीं उतर सके थे । उनकी जगह के एस भरत ने विकेटकीपिंग की ।

साहा ने दूसरी पारी में नाबाद 61 रन बनाकर भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया था जबकि एक समय पांच विकेट 51 रन पर गिर गए थे।

म्हाम्ब्रे ने उनकी पारी की तारीफ करते हुए कहा ,‘‘ उसकी स्थिति को देखते हुए यह शानदार पारी थी । उसे दर्द हो रहा था लेकिन उसने कहा कि वह खेलेगा । उसने टीम के लिये शानदार प्रदर्शन किया जिसे देखकर अच्छा लगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!