लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएचओ प्रमुख: कोविड-19 ने खेलों को नहीं हराया है

By भाषा | Updated: July 21, 2021 11:05 IST

Open in App

तोक्यो, 21 जुलाई (एपी) विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस एडहानोम गेब्रेसियस ने बुधवार को प्रतिस्पर्धाएं शुरू होने पर खेल अधिकारियों से कहा कि तोक्यो ओलंपिक का आकलन कोविड-19 मामलों की संख्या से नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि जोखिम को पूरी तरह खत्म करना असंभव है।

गेब्रेसियस ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) की बैठक में अपने भाषण में कहा कि संक्रमण से कैसे निपटा गया यह सबसे अधिक मायने रखता है।

उन्होंने कहा, ‘‘सफलता की निशानी यह है कि सुनिश्चित किया जाए कि अगर कोई भी मामला है तो जितनी जल्दी संभव हो उसकी पहचान हो, अलग थलग किया जाए, संपर्कों की पहचान हो और उपचार किया जाए तथा आगे संक्रमण फैलने के खतरे को खत्म किया जाए।’’

बुधवार को जापान में इस महीने खेलों से जुड़े कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 79 है।

गेब्रेसियस ने कहा, ‘‘आगामी पखवाड़े में सफलता की निशानी शून्य मामले नहीं हैं।’’

जापान में पहुंचने के बाद कुछ अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए हैं जिसमें तोक्यो खाड़ी में खेल गांव में रह रहे खिलाड़ी भी शामिल हैं। खेल गांव में 11 हजार प्रतिभागियों में से अधिकांश को रुकना है।

संक्रमित खिलाड़ी के करीबी संपर्क वाले टीम के साथी ट्रेनिंग जारी रख सकते हैं। वे अलग थलग होकर और अतिरिक्त निगरानी के बीच प्रतियोगिता की तैयारी कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!