लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष ने अंडर-15 राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अधिक उम्र के पाये गये पहलवान को थप्पड़ जड़ा

By भाषा | Updated: December 18, 2021 18:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने रांची में अंडर-15 राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान एक पहलवान को थप्पड़ जड़कर विवाद खड़ा कर दिया।

इस पहलवान को अधिक उम्र का पाये जाने के बाद ‘डिस्क्वालीफाई’ (अयोग्य) करार दिया गया था लेकिन वह टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की जिद कर रहा था।

यह घटना शुक्रवार को टूर्नामेंट के समापन के दिन हुई जब इस अयोग्य करार किये गये पहलवान ने मंच पर जाकर अध्यक्ष के साथ बदतमीजी करना शुरू कर और वह थोड़ी देर बाद अपना आपा खो बैठे।

दिलचस्प बात है कि यह पहलवान गोंडा में उसी अकादमी में ट्रेनिंग करता है जो डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष की है।

डब्ल्यूएफआई सहायक सचिव विनोद तोमर ने पीटीआई से कहा, ‘‘यह पहलवान अध्यक्ष से एक अहसान चाहता था कि उसे प्रतियोगिता में भाग लेने की अनुमति दी जाये क्योंकि वह उत्तर प्रदेश का है और उनके सेंटर से ही है लेकिन अध्यक्ष उम्र संबंधित भ्रष्टाचार को जमीनी स्तर से ही जड़ से खत्म करना चाहते हैं इसलिये उन्होंने उसे हिस्सा लेने की अनुमति नहीं दी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘महासंघ अब बहुत सख्ती बरतता है और यह सुनिश्चित करने के लिये दृढ़निश्चयी है कि केवल सही उम्र के पहलवान ही उम्र ग्रुप की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लें। हमने प्रतियोगिता में से 60 से 70 अधिक उम्र के पहलवानों को डिस्क्वालीफाई किया और वह इनमें से एक था। ’’

तोमर ने कहा, ‘‘जब उसने अध्यक्ष के साथ बदतमीजी करना शुरू किया तो वह आपा खो बैठे और उन्होंने उसे थप्पड़ मारा। ’’

डब्ल्यूएफआई 2018 के बाद से ही अंडर-15 राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित कर रहा है और उम्र संबंधित धोखाधड़ी लंबे समय से खेल में बड़ा मसला रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर अध्यक्ष उस लड़के को अनुमति दे देते तो इससे गलत संदेश जाता कि उत्तर प्रदेश के पहलवानों को तरजीह दी जा रही है। हम उम्र संबंधित धोखाधड़ी को अनुमति नहीं देंगे। यह लड़का मुझे भी तंग कर रहा था लेकिन मैं किसी तरह से संयमित बना रहा लेकिन जब उसने मंच पर मेहमानों के सामने अध्यक्ष से बदतमीजी करना शुरू किया तो वह आपा खो बैठे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!