लाइव न्यूज़ :

रोड सेफ्टी विश्व सीरीज टी20 के सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज लीजेंड्स का सामना भारत से

By भाषा | Updated: March 17, 2021 15:40 IST

Open in App

रायपुर, 17 मार्च वेस्टइंडीज लीजेंड्स ने यहां रोड सेफ्टी विश्व सीरीज टी20 में इंग्लैंड लीजेंड्स को पांच विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई जहां उनका सामना इंडिया लीजेंड्स से होगा।

मंगलवार रात 187 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने ड्वेन स्मिथ (58) और नरसिंह देवनारायण (नाबाद 53) के अर्धशतकों की बदौलत जीत दर्ज करते हुए नॉकआउट में जगह बनाई।

वेस्टइंडीज की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए अधिकांश समय मजबूत स्थिति में थी। अंतिम दो गेंद पर टीम को जब एक रन की दरकार थी तब ब्रायन लारा आफ स्पिनर जेम्स ट्रेडवेल की गेंद को आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में स्टंप हो गए।

वेस्टइंडीज को अंतिम गेंद में एक रन की जरूरत थी और टिनो बेस्ट ने टीम को जीत दिला दी।

इससे पहले फिल मस्टर्ड (57) और ओवेस शाह (नाबाद 53) के अर्धशतकों की मदद से इंग्लैंड लीजेंड्स ने तीन विकेट पर 186 रन बनाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!