लाइव न्यूज़ :

वेस्टइंडीज के आठ विकेट पर 143 रन

By भाषा | Updated: October 26, 2021 18:10 IST

Open in App

दुबई, 26 अक्टूबर एविन लुईस के अर्धशतक के बाद वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी बुरी तरह चरमरा गई और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर 12 चरण के मैच में टीम आठ विकेट पर 143 रन ही बना सकी ।

लुईस (56) और लैंडल सिमंस (16) ने वेस्टइंडीज को शानदार शुरूआत दी । दोनों ने 63 गेंद में 73 रन बनाये जिसके बाद वेस्टइंडीज के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे ।

लुईस ने शुरू ही से आक्रामक तेवर अपनाते हुए कैगिसो रबाडा को बैकवर्ड प्वाइंट पर चौका लगाया और अगली गेंद पर उनके सिर के ऊपर से चौका जड़ा । इसके बाद एडेन मार्कराम को उन्होंने दो छक्के और एक चौका लगाकर पांचवें ओवर में 18 रन बनाये ।

इसके बाद उन्होंने एनरिज नोर्किया को मिडआफ पर शॉट लगाया । एक गेंद बाद सिमंस का शॉट बल्ले का किनारा लेकर गया लेकिन विकेटकीपर हेनरिच क्लासेन कैच नहीं लपक सके ।

लुईस ने दक्षिण अफ्रीका के एक भी गेंदबाज को नहीं बख्शा । उन्होंने तबरेज शम्सी को डीप स्क्वेयर लेग पर स्लॉग स्वीप खेलकर 32 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया ।

अर्धशतक बनने के बाद भी वह इसी अंदाज में खेलते रहे और केशव महाराज को छक्का लगाया । इसके एक गेंद बाद हालांकि बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में डीप मिडविकेट पर रबाडा को कैच दे बैठे । उन्होंने अपनी 35 गेंद की पारी में तीन चौके और छह छक्के लगाये ।

निकोलस पूरन सात गेंद में 12 रन बनाकर महाराज का दूसरा शिकार बने जिनका कैच डेविड मिलर ने लपका । इसके बाद अगले ओवर में रबाडा ने सिमंस को आउट किया ।

कप्तान कीरोन पोलार्ड और क्रिस गेल ने 16वें ओवर में शम्सी को एक एक छक्का लगाया । गेल ने 12 गेंद में 12 रन बनाये और वह ड्वेन प्रिटोरियस की गेंद पर आउट हुए । आंद्रे रसेल को अगले ओवर में नोर्किया ने पवेलियन भेजा । पोलार्ड ने 20 गेंद में 26 रन बनाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!