लाइव न्यूज़ :

कोविड मामलों में इजाफे के बाद भारोत्तोलन राष्ट्रीय चैंपियनशिप अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

By भाषा | Updated: March 4, 2021 21:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मार्च तमिलनाडु में कोविड-19 मामलों में इजाफे के बाद इस महीने नागरकोइल में होने वाली पुरुष और महिला सीनियर राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप को गुरुवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया।

राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन 14 से 17 मार्च तक होना था।

भारतीय भारोत्तोलन महासंघ (आईडब्ल्यूएलएफ) के महासचिव सहदेव यादव ने पीटीआई को बताया, ‘‘कोविड-19 मामलों में अचानक इजाफे के बाद, कार्यकारी बोर्ड ने आज राष्ट्रीय चैंपियनशिप को स्थगित करने का फैसला किया।’’

यह टूर्नामेंट इसी स्थल पर होगा लेकिन नई तारीखों का फैसला अगले महीने किया जाएगा।

यादव ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय चैंपियनशिप समान स्थल पर होगी। हम नई तारीखों पर फैसला अप्रैल में करेंगे।’’

महाराष्ट्र, तमिलनाडु और केरल सहित देश के कई राज्यों में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों में इजाफा हुआ है।

तमिलनाडु में गुरुवार को कोरोना वायरस के लगभग 500 नए मामले सामने आए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!