लाइव न्यूज़ :

तोक्यो में हम लंदन ओलंपिक से ज्यादा पदक जीतेंगे: धावक अरोकिया राजीव

By भाषा | Updated: July 21, 2021 16:46 IST

Open in App

जयपुर, 21 जुलाई भारतीय फर्राटा धावक अरोकिया राजीव का मानना है कि आगामी तोक्यो ओलंपिक में पदकों की संख्या के मामले में देश 2012 के लंदन ओलंपिक से ‘बेहतर’ प्रदर्शन करेगा।

तीस साल के राजीव चार गुणा 400 मीटर रिले टीम का हिस्सा हैं और वह शुक्रवार को तोक्यो रवाना होने वाले 26 एथलेटिक्स खिलाड़ियों में शामिल हैं।

अर्जुन पुरस्कार विजेता इस धावक ने ‘स्पोर्ट्स टाईगर’ से कहा, ‘‘ हम तोक्यो 2020 में निश्चित तौर पर लंदन 2012 से ज्यादा पदक जीतेंगे।’’

राजीव ने कहा कि कोविड-19 महामारी ने एथलीटों के लिए बहुत सारी बाधाएं पैदा की, लेकिन वे इस प्रतियोगिता के लिए अपनी तैयारी को बरकरार पर रखने में कामयाब रहे।

उन्होंने कहा, ‘‘ महामारी ने हमें मानसिक रूप से परेशान कर दिया था, लेकिन किसी तरह हम इससे लड़ने में कामयाब रहे। इसने हमारे दिमाग पर अपना प्रभाव छोड़ा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ हम नियमित तौर पर अभ्यास  करते थे लेकिन अचानक लॉकडाउन लागू होने से हमें सब कुछ पूरी तरह से रोकना पड़ा। जब हमने दोबारा अभ्यास शुरू किया तब एक बार फिर से लॉकडाउन लग गया। ओलंपिक को ध्यान में रखते हुए हम खुद को जितना संभव था फिट रख रहे थे और घर में ही अभ्यास कर रहे थे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘कुछ महीनों के बाद, एएफआई (भारतीय एथलेटिक्स संघ) ने हमें पटियाला भेजा जहां हमने प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए लगभग एक साल तक अभ्यास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!