लाइव न्यूज़ :

हम तीन स्वर्ण सहित कम से कम पांच पदक जीतेंगे: भारतीय पैरा बैडमिंटन कोच

By भाषा | Updated: August 14, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त भारत की सात सदस्यीय पैरा बैडमिंटन टीम को शनिवार को तोक्यो पैरालंपिक खेलों के लिये विदाई दी गयी जिसमें कोच गौरव खन्ना ने भरोसा जताया कि उनके खिलाड़ी कम से कम पांच पदक लेकर लौटेंगे।

तोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन खेल पदार्पण करेगा और भारत के पास प्रमोद भगत (एसएल3), कृष्ण नागर (एसएच6) और तरूण ढिल्लों (एसएल4) के रूप में पदक के दावेदार मौजूद हैं। प्रमोद दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी हैं।

अनुभवी पारूल परमार और युवा पलक कोहली (एसएल3-एसयू5) महिला वर्ग में पदक की दावेदार हैं।

खन्ना ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हमारे पास पैरालंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने के लिये बहुत मजबूत टीम है। पैरालंपिक के लिये दुनिया के छह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से दो भारत के हैं। पुरूष एकल में दो एसएल3 और दो एसएल4 वर्ग के हैं। ’’

टीम में सुहास एल यथिराज (एसएल4) और मनोज सरकार (एसएल3) भी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये मुझे पूरा भरोसा है कि खिलाड़ी पदक लायेंगे और कम से कम पांच पदकों की उम्मीद है। हम देश के लिये पांच पदक जीतेंगे जिसमें तीन स्वर्ण होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!