लाइव न्यूज़ :

हम 10 वर्षों के बाद मेरे गोल के बारे में चर्चा करेंगे: छेत्री ने मेस्सी को पछाड़ने के बाद कहा

By भाषा | Updated: June 8, 2021 17:37 IST

Open in App

दोहा, आठ जून आंतरराष्ट्रीय स्तर पर गोल की संख्या के मामले में दिग्गज लियोनेल मेस्सी को पछाड़ने के बाद भी करिश्माई भारतीय खिलाड़ी सुनील छेत्री को अपने कुल गोल की गिनती करना पसंद नहीं है।

छत्तीस वर्षीय छेत्री ने सोमवार को ​फीफा विश्व कप 2022 और एएफसी एशियाई कप 2023 के संयुक्त क्वालीफाईंग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ भारत की तरफ से दोनों गोल किये। इस तरह से उनके कुल अंतरराष्ट्रीय गोल की संख्या 74 हो गयी है। मेस्सी के नाम 73 अंतरराष्ट्रीय गोल है।

भारतीय कप्तान ने कहा कि वह शायद 10 वर्षों के बाद अपने गोल की संख्या की गिनती करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं गोल की संख्या को नहीं गिनता हूं। दस साल के बाद हम साथ बैठ कर बात करेंगे और इसे गिनेंगे।’’

विश्व कप क्वालीफायर में भारत की पिछले छह वर्षों में पहली जीत के नायक छेत्री सर्वाधिक गोल करने वाले सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में केवल पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो (103) से पीछे हैं।

अपने गोल के बजाय, छेत्री सोमवार को खेले गये मैच की कमियों को दूर करने पर ध्यान लगा रहे है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने बहुत सारे मौके गंवा दिये थे। हम और बेहतर कर सकते थे। यह क्वालिफाइंग अभियान काफी उतार-चढाव से भरा रहा है। पीछे मुड़कर देखे तो लगता है कि हम इसमें बहुत बेहतर कर सकते थे।’’

छेत्री ने कहा, ‘‘हम इसके बारे में बात करेंगे लेकिन मुझे खुशी है कि हम तीन अंक हासिल करने में सफल रहे।’’

छेत्री ने सोमवार को जासिम बिन हमाद स्टेडियम में 79वें मिनट में पहला गोल दागा और फिर इंजुरी टाइम में दूसरा गोल करके भारत की जीत सुनि​श्चित की।

भारतीय कप्तान सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ियों की सर्वकालिक सूची में शीर्ष 10 में पहुंचने से केवल एक गोल पीछे हैं। वह हंगरी के सैंडो को​कसिस, जापान के कुनिशिगे कमामोतो और कुवैत के बाशर अब्दुल्लाह से एक गोल पीछे हैं। इन तीनों ने समान 75 गोल किये हैं।

खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने मंगलवार को ट्वीट किया, ‘‘ सक्रिय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों में मेस्सी को पछाड़कर दूसरा सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाला खिलाड़ी बनने पर सुनील छेत्री को बधाई। मैंने बांग्लादेश के खिलाफ उनके शानदार दो गोल का आनंद लिया जिससे भारतीय टीम ने जीत हासिल की और उनके नाम 74 अंतरराष्ट्रीय गोल हो गये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार सीएम नीतीश कुमार की सास विद्यावती देवी के हुआ निधन, मुख्यमंत्री के पुत्र निशांत कुमार ने लिखा- प्यारी नानी मां के देहांत से मन व्यथित...

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर vs अवतार 3, बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाज़ी?

क्राइम अलर्टट्रेन का इंतजार कर रही थी, खाली डिब्बे में ले जाकर 22 वर्षीय महिला के साथ 42 वर्षीय सेना का जवान ने किया रेप, चीख-पुकार सुनकर दौड़े और...

क्रिकेटआखिर क्यों बाहर हुए गिल, 2025 में 13 टी20 मैच, 183 गेंद और 263 रन, केवल 4 छक्के?, किशन से ऐसे मात खा गए टेस्ट कप्तान?

क्रिकेटIndia T20 World Cup Squad: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में सफलता के बाद 3 साल बाद ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलइंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन, आईबीए के साथ मिलकर भारतीय बॉक्सिंग को सशक्त बनाने की दिशा में करेगा काम

अन्य खेलLionel Messi In India: कोलकाता के बाद अब कहां जाएंगे लियोनेल मेस्सी? जानें फुटबॉल स्टार का अगला पढ़ाव

अन्य खेलLionel Messi's India Tour 2025: कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और दिल्ली इवेंट के लिए पूरा शहर-वार शेड्यूल चेक करें

अन्य खेलFootball World Cup 2026: यूएस ने वीजा देने से किया इनकार, ईरान फुटबॉल वर्ल्ड कप के ड्रॉ का करेगा बहिष्कार

अन्य खेलराष्ट्रमंडल खेल 2030 : भारत की नई उड़ान!