लाइव न्यूज़ :

ओवल जैसी पिचों पर खेलने से हम टेस्ट क्रिकेट में बेहतर होंगे: रूट

By भाषा | Updated: September 8, 2021 19:02 IST

Open in App

मैनचेस्टर, आठ सितंबर इंग्लैंड को भारत के खिलाफ ओवल टेस्ट में भले ही हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन टीम के कप्तान जो रूट का कहना है कि वहां की पिच टेस्ट मैच के लिये शानदार थी और वह घरेलू सत्र और काउंटी सर्किट में इस तरह की और पिचें देखना चाहेंगे।

इंग्लैंड को घरेलू सरजमीं पर इस सत्र में जून में न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा और अब भारत के खिलाफ चल रही पांच मैचों की श्रृंखला में टीम 1-2 से पिछड़ रही है।

ओवल का विकेट शुरू में तेज गेंदबाजों के लिये मददगार था जिसके बाद यह बल्लेबाजों को रन बटोरने में मदद करने लगा। पांचवें दिन भारतीय गेंदबाजों ने फिर भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों को आउट कर टीम को शानदार जीत दिलायी।

रूट ने यहां ऑनलाइन प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘घरेलू पिच का फायदा हमेशा ही रहेगा। देश में मौसम के कारण, बारिश की वजह से पिच की तैयार करने में बाधा उत्पन्न हो सकती है। लेकिन मेरा मानना है कि मैं वास्तव में अच्छी टेस्ट पिच बनाने के लिये प्रोत्साहित करूंगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर हमें दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीम बनना है तो हमें अच्छे विकेट पर खेलना पड़ेगा जो कुछ समय के लिये सपाट हों। हमें साथ ही स्कोरबोर्ड के दबाव से निपटने का तरीका भी सीखना होगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें टेस्ट मैच के अंत में स्पिन लेती पिच के दबाव से निपटना भी आना चाहिए। ’’

भारत के बेहतरीन तेज गेंदबाजी आक्रमण के सामने घास वाली पिच तैयार करना भी इंग्लैंड के लिये प्रतिकूल होगा। रूट ने पांचवें टेस्ट के लिये तैयार की गयी पिच को नहीं देखा है लेकिन पिछले साल वह ओल्ड ट्रैफर्ड के हालात में तीन बार खेले थे जिससे उन्हें इसका अच्छा अंदाजा है।

रूट ने शुक्रवार से शुरू होने वाले पांचवें टेस्ट से पहले कहा, ‘‘हमारे हिसाब से हम इंग्लैंड के अनुरूप परिस्थितियां चाहते हैं। और उम्मीद करते हैं कि हमें इस हफ्ते यही हालात मिलेंगे। ’’

रूट ने कहा कि पिछले हफ्ते की पिच टेस्ट के लिये अच्छी पिच का सटीक उदाहरण थी और वह काउंटी किक्रेट में भी इसी तरह के विकेट का इस्तेमाल होते देखना चाहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘अंत में यह अच्छे विकेट पर खेलने की चुनौती होती है। यह चुनौती का हिस्सा होता है। यह मायने नहीं रखता कि आप साल के किस समय में खेलते हो। और अगर आप पिछले टेस्ट मैच को देखो तो यह इसका शानदार उदाहरण था। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पहली पारी में आपको सीम और स्विंग मिली। फिर यह बीच में बल्लेबाजी के लिये मददगार हो गयी और फिर बाद में इस पर रिवर्स स्विंग होने लगी। मेरा मतलब है कि इस पर सभी के लिये सबकुछ था। ’’

उन्होंने यह भी पुष्टि की कि जोस बटलर इस मैच में उप कप्तान के तौर पर वापसी करेंगे जो पिछले मैच में नहीं खेले थे। इससे अंतिम एकादश में ओली पोप और जॉनी बेयरस्टो में से एक को रखा जायेगा।

यह पूछने पर कि क्या भारत इस श्रृंखला में दबाव से बेहतर तरीके से निपटा तो रूट इससे सहमत नहीं थे।

उन्होंने कहा, ‘‘इस श्रृंखला में मैच के दौरान आधे घंटे के समय में हम भी और वो भी इससे नहीं निपट सके और इससे हमें काफी नुकसान हुआ। हम 1-2 से पिछड़ने के बजाय 3-0 से आगे हो सकते थे। ’’

वह चाहते हैं कि उनके बल्लेबाजों को बड़े स्कोर बनाने की भूख हो और वे स्लिप में कैच करने में भी सुधार करें।

ओवल में जसप्रीत बुमराह के मैच विजयी स्पैल के बारे में रूट ने कहा कि उनके खिलाड़ी भारतीय तेज गेंदबाज से भयभीत नहीं हैं क्योंकि वे लीड्स में उसके खिलाफ अच्छे खेले थे जिसमें इंग्लैंड जीता था।

रूट ने कहा, ‘‘उसने शानदार स्पैल फेंका था। वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक है। लेकिन हमने उसके खिलाफ पहले एक मैच में अच्छा खेल दिखाया था। और मुझे लगता है कि बतौर बल्लेबाजी ग्रुप यह वास्तव में अहम है कि हम याद रखें कि हमें उसके खिलाफ अच्छी सफलता मिली थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!