लाइव न्यूज़ :

एससी ईस्ट बंगाल के खिलाफ जीतने के लिए हमें चैंपियन की तरह खेलना होगा: कोटल

By भाषा | Updated: November 23, 2020 19:50 IST

Open in App

बेनौलिम (गोवा), 23 नवंबर चिर प्रतिद्वंद्वी एससी ईस्ट बंगाल के खिलाफ इंडियन सुपर लीग में बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पांच दिन पहले एटीके मोहन बागान के बंगाल के खिलाड़ी काफी उत्साहित हैं और खेल के मानसिक पहलू पर काम कर रहे हैं।

एंटोनियो लोपेज हबास के मार्गदर्शन में खेलने वाले एटीके मोहन बागान ने अपने अभियान की शुरुआत केरल ब्लास्टर्स के खिलाफ जीत के साथ की। पिछले तीन सत्र में यह पहला मौका है जब टीम ने सत्र का अपना पहला मैच जीता।

केरल के खिलाफ कप्तान की भूमिका निभाने वाले प्रीतम कोटल ने कहा कि उनकी टीम फायदे की स्थिति में है और उन्हें ‘चैंपियन’ की तरह खेलना होगा।

एटीके मोहन बागान की ओर से सर्वाधिक 13 डर्बी मुकाबलों में खेलने वाले कोटल ने यहां कहा, ‘‘केरल के खिलाफ मुकाबले में जीत के साथ हम निश्चित तौर पर शुक्रवार को होने वाले मैच के लिए मानसिक रूप से बेहतर स्थिति में होंगे। हम पिछले साल के चैंपियन हैं। इसलिए हमें चैंपियन की तरह खेलना होगा, मैं सभी को यही कह रहा हूं।’’

एटीके के साथ मोहन बागान के विलय के बाद हालांकि फिजी के रॉय कृष्णा, डेविड विलियम्स, एडू गार्सिया और तिरी जैसे खिलाड़ियों को पहली बार कोलकाता डर्बी मुकाबले में खेलने का मौका मिलेगा।

एटीके मोहन बागान की टीम में हालांकि डर्बी अनुभवी की कोई कमी नहीं है क्योंकि टीम के सात बंगाली खिलाड़ियों में से छह को डर्बी मुकाबलों में खेलने का अनुभव है।

कोटल ने कहा, ‘‘हम इन मैचों को देखते हुए बड़े हुए है इसलिए यह हमारी (बंगालियों) नसों में है।’’

यह डिफेंडर मोहन बागान की ओर से पांच सत्र खेला लेकिन उसे कभी टीम की अगुआई करने का मौका नहीं मिला।

विलय होकर आईएसएल में खेलने वाली एटीके मोहन बागान के हालांकि कोटल को अपने पहले ही मैच में टीम की अगुआई करने का मौका मिल गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!