लाइव न्यूज़ :

हमने तोक्यो में कोविड आपात स्थिति के मामले में आकस्मिक योजना तैयार रखी है : साइ

By भाषा | Updated: July 7, 2021 18:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के महानिदेशक संदीप प्रधान ने कहा है कि यदि ओलंपिक खेलों के दौरान देश के ओलंपिक प्रतिनिधिमंडल में से किसी को कोविड-19 के लिये पॉजिटिव पाया जाता है तो उनकी पृथकवास की जरूरतों को पूरा करने के लिये तोक्यो में अतिरिक्त आवास की व्यवस्था की जा रही है।

ओलंपिक 23 जुलाई से शुरू हो रहे हैं और महामारी को देखते हुए आकस्मिक योजनाओं की व्यवस्था करना जरूरी है।

प्रधान ने पीटीआई से कहा, ‘‘खेलों के दौरान यदि किसी खिलाड़ी या सहयोगी स्टाफ का सदस्य का परीक्षण पॉजिटिव आता है तो आयोजकों ने उनके पृथकवास की व्यवस्था की है। हमने आईओए (भारतीय ओलंपिक संघ) से चर्चा की है और उनसे अधिक से अधिक कमरों की व्यवस्था करने के लिये कहा है ताकि हम अपनी तरफ से पूरी तरह तैयार रहें।’’

भारत के 100 से अधिक खिलाड़ियों ने खेलों के लिये क्वालीफाई किया है और उनसे इस बार अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। भारत से जाने वाले खिलाड़ियों को तीन दिन के कड़े पृथकवास पर रहना होगा और तोक्यो प्रवास के दौरान उनका हर दिन परीक्षण किया जाएगा।

तोक्यो खेलों में भारतीय खिलाड़ियों से की जा रही उम्मीदों के बारे में उन्होंने कहा, ‘‘मेरी अपेक्षाएं मंत्री से भिन्न नहीं हो सकती है। खेल मंत्री पहले ही कह चुके हैं वह अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। ’’

खेल मंत्री कीरेन रीजीजू ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की भविष्यवाणी की है। भारत का ओलंपिक में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन लंदन ओलंपिक 2012 में रहा था जबकि उसने दो रजत सहित छह पदक जीते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!