लाइव न्यूज़ :

हम इससे बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे: पंत

By भाषा | Updated: April 15, 2021 23:44 IST

Open in App

मुंबई, 15 अप्रैल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग मैच में गुरुवार को यहां तीन विकेट की हार के बाद कहा कि उनके गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की थी लेकिन वे अंत में बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे।

जयदेव उनादकट (15 रन पर तीन विकेट) और मुस्ताफिजुर रहमान (29 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के सामने कप्तान ऋषभ पंत (51) के अर्धशतक के बावजूद दिल्ली की टीम आठ विकेट पर 147 रन ही बना सकी। रॉयल्स की सटीक गेंदबाजी का अंदाजा इस बात से लग सकता है कि दिल्ली की पारी में एक भी छक्का नहीं लगा।

इसके जवाब में रॉयल्स की टीम ने डेविड मिलर (62) और मौरिस (18 गेंद में नाबाद 36 रन, चार छक्के) की तेजतर्रार पारियों से 19.4 ओवर में सात विकेट पर 150 रन बनाकर जीत दर्ज की।

दिल्ली की ओर से आवेश खान (32 रन पर तीन विकेट), क्रिस वोक्स (22 रन पर दो विकेट) और कागिसो रबादा (30 रन पर दो विकेट) ने तूफानी गेंदबाजी की लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।

पंत ने मैच के बाद कहा, ‘‘मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने काफी अच्छी शुरुआत की लेकिन अंत में हमने उन्हें (रॉयल्स के बल्लेबाजों को) हावी होने का मौका दिया। हम बेहतर गेंदबाजी कर सकते थे।’’

पंत ने कहा कि उनके गेंदबाजों को ओस के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा, ‘‘ओस काफी अधिक थी। मुझे लगता है कि हमने 15 से 20 रन कम बनाए। लेकिन इस मैच के कुछ सकारात्मक पक्ष रहे, गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत की। उम्मीद करते हैं कि भविष्य में हम जीत दर्ज करने में सफल रहेंगे। मुझे लगता है कि दूसरी पारी में पहली पारी की तुलना में अधिक ओस थी जिसके कारण हमें कुछ अलग करना पड़ा क्योंकि धीमी गेंद रुककर नहीं आ रही थी।’’

रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने कहा कि 42 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद उन्हें जीत की राह मुश्किल लग रही थी।

सैमसन ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो 40 रन पर पांच विकेट गंवने के बाद मैंने सोचा कि अब मुश्किल होगी। हमारे पास मिलर और मौरिस थे लेकिन मैंने सोचा कि यह मुश्किल होगा। मैं अंदर बैठकर प्रार्थना कर रहा था कि मौरिस तुम एक छक्का और मार दो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!