हमें आप पर गर्व है , राष्ट्रपति ने महिला हॉकी टीम से कहा
By भाषा | Updated: August 6, 2021 11:53 IST2021-08-06T11:53:08+5:302021-08-06T11:53:08+5:30

हमें आप पर गर्व है , राष्ट्रपति ने महिला हॉकी टीम से कहा
नयी दिल्ली, छह अगस्त राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैदान पर शानदार प्रदर्शन करके देश के हर नागरिक का दिल जीत लिया है ।
कोविंद ने कहा ,‘‘ हमें आप सभी पर गर्व है ।’’
राष्ट्रपति ने ट्वीट किया ,‘‘भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैदान पर अपने शानदार प्रदर्शन से भारत के हर नागरिक का दिल जीत लिया ।’’
भारतीय टीम पहली बार ओलंपिक सेमीफाइनल में पहुंची लेकिन ब्रिटेन से 3 . 4 से हारकर कांस्य से चूक गई।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।