लाइव न्यूज़ :

हम प्लेऑफ में पहुंचने की दौड़ में बने है: गिल

By भाषा | Updated: September 6, 2021 20:24 IST

Open in App

अबू धाबी, छह सितंबर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के स्टार सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को भरोसा है कि अंक तालिका के निचले हिस्से में रहने के बावजूद दो बार की यह पूर्व चैंपियन टीम प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रहेगी।

इस साल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के स्थगित होने से पहले टीम सात मैचों में सिर्फ दो जीत दर्ज कर सकी थी।

गिल ने यहां टीम होटल में पहुंचने के बाद केकेआर की वेबसाइट से कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि हमारे पास शीर्ष चार में जगह बनाने का पूरा मौका है। कोई भी टीम क्वालीफाई कर सकती है, आप नहीं जानते है कि क्या होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ उम्मीद है कि हम बचे हुए मैच जीतेंगे, यह सुनिश्चित करेंगे कि हम क्वालीफाई कर सकें और फिर देखेंगे कि हम वहां से कहां पहुंचते हैं।’’

दायें हाथ का यह प्रतिभाशाली बल्लेबाज सत्र के पहले चरण में दमदार प्रदर्शन नहीं कर सका। उन्होंने 18.85 की औसत से सिर्फ 132 रन बनाए और कई बार अच्छी शुरुआत को बड़ी पारी में बदलने में नाकाम रहे।

आईपीएल के दूसरे चरण की योजना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘ अगर हम वही करते रहें जो हमने पिछले वर्षों में किया है और सिर्फ अपने खेल का लुत्फ उठायेंगे तो संभव है कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे या क्वालीफाई करने में सफल रहेंगे।’’

भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर के बीच बायो-बबल में कई खिलाड़ियों के संक्रमित होने के कारण इस टी20 लीग को स्थगित कर दिया गया था। इसे यूएई में 19 सितंबर से फिर से खेला जाएगा।

केकेआर की टीम 20 सितंबर को यहां रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपना अभियान फिर से शुरू करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!