लाइव न्यूज़ :

वाशिंगटन, सिराज का भारत के लिये प्रदर्शन करना आरसीबी के लिये अच्छा : कोहली

By भाषा | Updated: April 8, 2021 18:30 IST

Open in App

चेन्नई, आठ अप्रैल कप्तान विराट कोहली का मानना है कि वाशिंगटन सुंदर और मोहम्मद सिराज जैसे युवा भारत के लिये खेलकर आत्मविश्वास हासिल कर चुके हैं जिससे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में उनकी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर को मदद मिलेगी।

आईपीएल के 14वें चरण की पूर्व संध्या पर कोहली ने इस बारे में बात की कि किस तरह जब वह युवा थे तो उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने से आईपीएल के दौरान मदद मिली थी और यही चीज वाशिंगटन और सिराज के साथ भी हो सकती है जिन्होंने हाल में टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है।

बेंगलुरू की टीम शुक्रवार को शुरूआती मुकाबले में गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी। कोहली ने कहा, ‘‘बतौर युवा मुझे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने के आत्मविश्वास से आईपीएल में काफी मदद मिली। वाशी, (नवदीप) सैनी और सिराज का अच्छा प्रदर्शन करना और युजी (युजवेंद्र चहल) भी थोड़े समय के लिये इस दौरान था, इससे उनका व्यक्तित्व पता है, इससे हमें बतौर टीम मजबूत बनने और सही दिशा में आगे बढ़ने में मदद मिलेगी। ’’

कोहली को सबसे ज्यादा संतुष्टि इस बात से मिलती है कि उनकी टीम में युवा खिलाड़ियों की मौजूदगी प्रतिद्वंद्वी के लिये सरदर्द साबित होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे युवा अनुभव हासिल कर और आत्मविश्वासी बन चुके हैं। अब प्रतिद्वंद्वी टीम जानती है कि ये खिलाड़ी किसी भी परिस्थिति में प्रभाव डाल सकते हैं जो हमारे लिये अच्छा संकेत है। ’’

पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात की तरह किसी भी टीम को इस बार भारतीय सरजमीं पर टूर्नामेंट खेले जाने के बाद घरेलू फायदा नहीं मिलेगा और कोहली के अनुसार यह अच्छी चीज है।

उन्होंने कहा, ‘‘चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने से बेहतर कुछ नहीं है लेकिन अच्छी चीज यह है कि हम भारत में खेल रहे हैं और पिछले साल की एक सकारात्मक चीज यह है कि इस बार भी कोई घरेलू मैदान का फायदा नहीं मिलेगा। ’’

कोहली ने कहा, ‘‘प्रत्येक टीम तटस्थ स्थल पर खेल रही है और इससे टीम की मजबूती दिखती है और इसलिये ही पिछला आईपीएल काफी प्रतिस्पर्धी था। अंत के तीन-चार मैचों को छोड़ दो तो हर टीम प्ले-ऑफ के लिये क्वालीफाई करने की दौड़ में थी जो टूर्नामेंट के लिये शानदार है क्योंकि पिछली बार दर्शकों की मैच देखने की संख्या काफी अधिक रही थी। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह के प्रतिस्पर्धी माहौल में पिछले साल अच्छा करने के बाद मुझे भरोसा है कि हम इस बार भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!