लाइव न्यूज़ :

वाशिंगटन ने अनुशासित गेंदबाजी की और अश्विन के स्थान पर काफी अच्छी गेंदबाजी की : मैकडोनल्ड

By भाषा | Updated: January 16, 2021 15:12 IST

Open in App

ब्रिसबेन, 16 जनवरी आस्ट्रेलिया के सहायक कोच एंड्रयू मैकडोनल्ड ने शनिवार को अंतिम टेस्ट के लिये भारत के अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण की सराहना की और विशेषकर वाशिंगटन सुंदर की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस युवा ऑफ स्पिनर ने रविचंद्रन अश्विन की जगह उतरकर ‘काफी अच्छी’ गेंदबाजी की।

श्रृंखला के दौरान कई खिलाड़ियों के चोटिल होने के कारण भारत ने शुक्रवार को पदार्पण करने वाले वाशिंगटन (89 रन देकर तीन विकेट) और मध्यम गति के गेंदबाज टी नटराजन (78 रन देकर तीन विकेट) को अंतिम एकादश में शामिल किया।

ये दोनों नेट गेंदबाज के तौर पर टीम के साथ थे।

मैकडोनल्ड ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘मुझे लगा कि वे (भारतीय गेंदबाज) काफी निरंतर रहे। मुझे लगा कि विशेषकर वाशिंगटन सुंदर काफी अनुशासित था और उसने रवि अश्विन के स्थान पर उनकी भूमिका को अच्छी तरह निभाया और कसी गेंदबाजी की और वह इस दौरान कुछ विकेट भी हासिल करने में सफल रहा। ’’

इंडियन प्रीमियर लीग में कोचिंग देने वाले मैकडोनल्ड मध्यम गति के गेंदबाज नटराजन से भी काफी प्रभावित थे। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिये मुझे लगता है कि वह ऐसा गेंदबाज है जिसने खेल की लय पर लगाम कसे रखी और मैं इससे काफी प्रभावित हुआ। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘नटराजन भले ही अनुभवहीन हो लेकिन वह इस दौरे पर अपना पहला टेस्ट मैच खेलने के लिये काफी प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं और यह शानदार उपलब्धि है इसलिये मुझे लगता है कि उन्होंने अच्छा किया। ’’

बांये हाथ के गेंदबाज ने दौरे पर सीमित ओवरों के चरण में अपनी गेंदबाजी से प्रभावित किया था, जिससे पहले उन्होंने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन से भारतीय टीम में जगह बनायी थी।

आस्ट्रेलियाई टीम बारिश से बाधित दूसरे दिन के पहले सत्र में 369 रन पर सिमट गयी। वाशिंगटन और नटराजन की तरह शारदुल ठाकुर ने भी तीन विकेट चटकाये।

आस्ट्रेलिया के 39 वर्षीय सहायक कोच ने कहा, ‘‘उन्होंने (भारतीय गेंदबाजों ने) पूरी पारी के दौरान दबाव बनाये रखा और उन्होंने हमारे लिये मुश्किल कर दी। ऐसे समय में जब हमें लगा कि हम हावी हो जायेंगे, वे वापसी करने में सफल रहे और अहम मौकों पर हमारे महत्वपूर्ण विकेट झटकते रहे। इसलिये पूरा श्रेय उनके आक्रमण को जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!