लाइव न्यूज़ :

जब अंपायरों ने इंग्लैंड के खिलाफ अंतिम दिन का खेल खत्म किया तो हैरान रह गयी: मिताली

By भाषा | Updated: June 26, 2021 19:52 IST

Open in App

ब्रिस्टल, 26 जून भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने शनिवार को कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के अंतिम दिन जब अंपायरों ने अचानक से खेल खत्म करने का फैसला किया तो वह हैरान रह गयी थी क्योंकि टीम की साथी खिलाड़ी बल्लेबाजी जारी रखना चाहती थीं।

पहला टेस्ट खेल रही स्नेह राणा और तानिया भाटिया ने पिछले हफ्ते अंतिम दिन मैच बचाने के लिये नौंवें विकेट के लिये 108 रन की भागीदारी निभायी थी। जब अंपायरों ने खराब रोशनी के कारण दिन का खेल खत्म करने का फैसला किया तो ये दोनों बल्लेबाजी कर रही थीं।

स्नेह 80 रन बनाकर खेल रही थीं और उनके पास पदार्पण टेस्ट में शतक बनाने का अच्छा मौका था लेकिन उनसे मौका छीन लिया गया जबकि भारतीयों ने प्रतिद्वंद्वी कप्तान हीथर नाइट को बता दिया था कि बल्लेबाज खेल जारी रखना चाहती हैं।

मिताली ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘‘हम बल्लेबाजी जारी रखना चाहते थे, हमने प्रतिद्वंद्वी कप्तान को भी यही बताया था। मैं तब हैरान रह गयी जब मैंने गिल्लियों को हटाते हुए देखा। स्नेह राणा ने कहा कि खराब रोशनी का फैसला अंपायरों ने किया था। हमें यही बताया गया। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन फिर दोनों टीमें एक दूसरे को बधाई दे रही थीं। ऐसा मान लिया गया था कि मैच खत्म हो गया है। मुझे स्नेह राणा ने यही बताया। ’’

इंग्लैंड ने पहली पारी नौ विकेट पर 396 रन पर घोषित कर मेहमान टीम को फॉलो आन दिया था जो पहली पारी में 231 रन पर सिमट गयी थी।

भारतीयों ने अपने दूसरी पारी में काफी बेहतर प्रदर्शन किया और आठ विकेट पर 344 रन बनाकर मैच ड्रा कराया।

दीप्ति शर्मा ने शीर्ष क्रम में 168 गेंद में 54 रन की पारी खेली। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी कर रही स्नेह 154 गेंद में नाबाद 80 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रही थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!