लाइव न्यूज़ :

बायर्न अंडर-19 विश्व टीम में चुने जाने से आश्चर्यचकित था: शुभो पॉल

By भाषा | Updated: June 13, 2021 17:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जून एफसी बायर्न की विश्व टीम (अंडर-19) में चुने जाने पर सुदेवा एफसी के कप्तान शुभो पॉल थोड़े आश्चर्यचकित थे लेकिन यह भारतीय फुटबॉलर प्रशिक्षिण के लिए जर्मनी जाकर देश को गौरवान्वित करने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।

इस 17 साल के अग्रिम पंक्ति के खिलाड़ी को एफसी बायर्न के दिग्गज और 1990 के विश्व कप विजेता क्लाउस ऑगेंथेलर द्वारा वीडियो फुटेज विश्लेषण के आधार पर दुनिया भर के अंडर -19 खिलाड़ियों में से चुना गया था।

शुभो ने एआईएफएफ (अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ) की आधिकारिक वेबसाइट से कहा, ‘‘वहां अपना नाम देखकर मैं आश्चर्यचकित हो गया था लेकिन यह वाकई एक अद्भुत अहसास है। एक बार जब मैं वहां (जर्मनी में) जाऊंगा तो मुझे अपने देश को गौरवान्वित करना होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इस तरह से खेलना चाहता हूं कि वे मेरे खेल को देखें और सोचे कि भारत से एक अच्छा खिलाड़ी निकला है। आखिर में मैं बायर्न और भारत दोनों सीनियर टीमों में जगह बनाना पसंद करूंगा।’’

पॉल अब मैक्सिको जाएंगे और वहां से जर्मनी के लिए उड़ान भरने से पहले 15 सदस्यीय दल 13 दिनों के लिए प्रशिक्षण लेगा। यिह विश्व टीम (अंडर-19) वहां स्थानीय टीमों के अलावा एफसी बायर्न अंडर-19 टीम के खिलाफ मैच खेलेगी।

पॉल ने बताया कि जर्मनी के दिग्गजों ने बेहतर विश्लेषण के लिए पूरे मैच के फुटेज की मांग की थी। इसमें दुनिया भर के 100 खिलाड़ियों का चयन किया गया और सूची को पहले 64 और फिर घटाकर 35 करने के बाद आखिरी में 15 कर दिया गया। बंगाल के इस खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ एक बार जब मुझे 100 खिलाड़ियों की सूची में चुना गया तो क्लब के कोचों ने वीडियो कॉल पर कई तरह के विशलेषण किये थे। फिर अंत में उन्होंने 15 खिलाड़ियों की सूची की घोषणा की जो जर्मनी में प्रशिक्षण लेंगे और खेलेंगे।’’

शुभो 12 साल की उम्र से सुदेवा एफसी से जुड़े हैं। क्लब ने जब 2020-21 सत्र में आई-लीग के लिए क्वालीफाई किया तो उन्हें टीम का कप्तान बनाया गया।

उन्होंने एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप क्वालीफिकेशन मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मैचों में दो गोल किये।

उन्होंने कहा, ‘‘सुदेवा ने मेरी काफी मदद की। मैं 12 साल की उम्र से इस अकादमी से जुड़ा हूं और यहां मैंने खेल की सभी मूल बातें सीखी हैं। मैंने बिबियानो फर्नांडीस सर (पूर्व राष्ट्रीय अंडर-16 टीम के कोच) से भी बहुत कुछ सीखा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!