लाइव न्यूज़ :

मिश्रित टीम में दीपिका के साथ खेलने की उम्मीद थी:दास

By भाषा | Updated: July 29, 2021 13:35 IST

Open in App

तोक्यो, 29 जुलाई भारतीय तीरंदाज अतनु दास ने तोक्यो ओलंपिक की मिश्रित टीम स्पर्धा में अपनी पत्नी और दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका कुमारी के साथ प्रतिस्पर्धा पेश करने का मौका नहीं मिलने पर गुरुवार को निराशा जताई।

दास ने पुरुष व्यक्तिगत स्पर्धा के दूसरे दौर में यहां दो बार के ओलंपिक चैंपियन दक्षिण कोरिया के ओह जिन हयेक के खिलाफ पिछड़ने के बाद जीत दर्ज करने का श्रेय दीपिका को दिया।

मिश्रित युगल में जोड़ी टूटने के बाद दीपिका जिन हयेक के खिलाफ अंतिम 32 के मुकाबले में दास की हौसलाअफजाई के लिए मौजूद थीं। जिन हयेक तोक्यो खेलों में पुरुष टीम स्पर्धा जीतने वाली कोरिया की टीम का हिस्सा थे।

दीपिका को दास का हौसला बढ़ाते हुए देखा गया जो 2-4 से पिछड़ने के बाद शूट आफ में जीत दर्ज करने में सफल रहे।

दास और दीपिका दोनों व्यक्तिगत स्पर्धाओं के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना चुके हैं और प्रतियोगिता में भारत की ओर से तीरंदाजी में सिर्फ इन्हीं दोनों की चुनौती बरकरार है।

दास ने जीत दर्ज करने के बाद ‘मिक्सड जोन’ (जहां खिलाड़ी मीडिया से बात करते हैं) में कहा, ‘‘मैं हर समय उसकी बात सुन रहा था। वह मेरा हौसला बढ़ा रही थी, कह रही थी कि ‘अपने ऊपर भरोसा रखो’, ‘तुम कर सकते हो’, ‘धैर्य रखो और स्थिति का सामना करो’।’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह दुनिया की नंबर एक तीरंदाज है और मेरी खुशकिस्मती है कि इस प्रतियोगिता में मेरी पत्नी मेरे साथ है। यह मेरे लिए बहुत बड़ा समर्थन और प्रेरणा है।’’ दास को मिश्रित युगल में दीपिका के साथ जोड़ी बनाने का मौका नहीं मिला क्योंकि वह रैंकिंग दौर में प्रवीण जाधव से पीछे रहे। पहली बार ओलंपिक में हिस्सा ले रहे जाधव ने 31वां जबकि दास ने 35वां स्थान हासिल किया था।

भारतीय तीरंदाजी टीम प्रबंधन ने रैंकिंग के अनुसार चलने का फैसला किया और इस स्टार जोड़ी की एक महीने से भी कम समय पहले पेरिस विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि को नजरअंदाज कर दिया।

जाधव और दीपिका ने पहली बार जोड़ी बनाई और उन्हें कोरिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा।

दास ने कहा, ‘‘मुझे मिश्रित टीम में उसके साथ खेलने की उम्मीद थी लेकिन दुर्भाग्य से यह संभव नहीं था। मुझे नहीं पता क्यों?’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन यह काफी संतोषजनक है (कि हम दोनों अंतिम 16 में पहुंच गए हैं)। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं। देखते हैं क्या होता है।’’

दास अगले दौर में स्थानीय दावेदार तकाहारू फुरुकावा से भिड़ेंगे जो लंदन 2012 ओलंपिक के व्यक्तिगत रजत पदक विजेता और यहां कांस्य पदक जीतने वाले जापान की टीम के सदस्य थे।

पिछले साल जून में शादी करने वाली दास और दीपिका की जोड़ी ओलंपिक खेलों में एक ही स्पर्धा में चुनौती पेश करने वाली पति-पत्नी की पहली भारतीय जोड़ी है।

यह पूछने पर कि क्या वे खेल गांव में एक साथ रहते हैं, दास ने कहा, ‘‘मैं पुरुष टीम के साथ रहता हूं। वह खेल गांव में अलग रहती है लेकिन अधिकांश समय हम साथ होते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!