लाइव न्यूज़ :

वार्नर को सनराइजर्स से रिटेन करने की उम्मीद नहीं, आईपीएल नीलामी में होंगे शामिल

By भाषा | Updated: October 28, 2021 19:39 IST

Open in App

मेलबर्न, 28 अक्टूबर ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर खुद को आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) के लिए खिलाड़ियों की नीलामी पूल में रखेंगे क्योंकि उनका मानना है कि सनराइजर्स हैदराबाद उन्हें 2022 सत्र में टीम में बरकरार नहीं रखेगा।

वार्नर की कप्तानी में सनराइजर्स ने 2016 में आईपीएल का खिताब जीता था लेकिन 2021 सत्र के यूएई चरण के आखिरी छह मैचों में उन्हें टीम में नहीं चुना गया था। इससे पहले टूर्नामेंट के भारतीय चरण के दौरान उनसे कप्तानी वापस ले ली गयी थी।

वार्नर ने ‘एसईएन’ रेडियो से कहा, ‘‘मैं नीलामी पूल में अपना नाम रखूंगा। हाल के आईपीएल संकेतों के अनुसार, मुझे सनराइजर्स द्वारा रिटेन (टीम में बरकरार रखना) नहीं किया जाएगा, इसलिए मैं एक नयी शुरुआत की उम्मीद कर रहा हूं।’’

वार्नर ने कहा कि सनराइजर्स की अंतिम एकादश से बाहर होने की स्थिति को उनके लिए ‘पचाना मुश्किल’ था।

उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे जो तर्क दिया गया था उस पर हंसी आ रही थी कि दो खिलाड़ी मुझ से अच्छी तरह से गेंद को बल्ले से मार रहे थे।

आईपीएल नीलामी का आयोजन दिसंबर-जनवरी में होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!