लाइव न्यूज़ :

रोनाल्डो की राह पर चले वार्नर, संवाददाता सम्मेलन के दौरान हटायी कोका कोला की बोतलें

By भाषा | Updated: October 29, 2021 11:35 IST

Open in App

दुबई, 29 अक्टूबर आस्ट्रेलिया के स्टार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो की राह पर चलते हुए यहां चल रहे टी20 विश्व कप में संवाददाता सम्मेलन के दौरान अपने सामने रखी कोका कोला की बोतलों को कुछ देर के लिये हटा दिया।

आस्ट्रेलिया की श्रीलंका पर सात विकेट से जीत के नायक वार्नर ने संवाददाता सम्मेलन शुरू होने से कुछ देर पहले अपने आगे रखी ‘सॉफ्ट ड्रिंक्स’ की दोनों बोतलों को उठाया और मुस्कराते हुए कहा, ‘‘क्या मैं इन्हें हटा सकता हूं। हालांकि मुझे इन्हें यहीं रखना है।’’

उन्होंने दोनों बोतलों को वापस रखते हुए कहा, ‘‘अगर यह क्रिस्टियानो के लिये अच्छा है तो मेरे लिये भी अच्छा है। यह सही है।’’

रोनाल्डो ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप में संवाददाता सम्मेलन के दौरान अपने पास से शीतल पेय की बोतलों को हटा दिया था और रिपोर्टों के अनुसार इससे इस कंपनी को चार अरब डॉलर का नुकसान हुआ था।

वार्नर का बोतलों को हटाने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चल रहा है लेकिन इसके नतीजों का अभी पता नहीं चला है।

फिटनेस को प्राथमिकता देने वाले रोनाल्डो ने पुर्तगाल के हंगरी के खिलाफ यूरो कप के पहले मैच से पूर्व संवाददाता सम्मेलन में अपने आगे रखी कोका कोला की बोतलों को हटा दिया था।

इस 36 वर्षीय स्ट्राइकर ने पानी की बोतल उठाकर पुर्तगाली में कहा, ‘‘एग्वा’’ जिससे यह लगा कि वह लोगों से ‘सॉफ्ट ड्रिंक्स’ के बजाय पानी को प्राथमिकता देने का आग्रह कर रहे हैं।

पैंतीस वर्षीय वार्नर ने खराब फॉर्म से उबरकर 42 गेंदों पर 65 रन बनाये जिसमें 10 चौके शामिल हैं। इससे आस्ट्रेलिया ने 155 रन का लक्ष्य 17 ओवर में हासिल कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!