लाइव न्यूज़ :

पंजाब और हरियाणा के हॉकी खिलाड़ियों का घर लौटने पर जोरदार स्वागत

By भाषा | Updated: August 11, 2021 18:00 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 अगस्त राष्ट्रीय पुरुष और महिला हॉकी टीमों में शामिल पंजाब और हरियाणा के खिलाड़ियों का तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के बाद बुधवार को घर लौटने पर जोरदार स्वागत किया गया।

मनप्रीत सिंह की अगुआई में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पंजाब के खिलाड़ियों और महिला खिलाड़ी गुरजीत कौर बुधवार को अमृतसर में हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) के दर्शन करने गए।

अमृतसर में श्री गुरू राम दास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने के तुरंत बाद जिला प्रशासन ने हॉकी खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।

सड़कों पर खड़े लोगों ने उनका स्वागत किया। कुछ लोग ‘भंगड़ा’ कर रहे थे जबकि कुछ ‘ढोल’ की थाप पर नाच रहे थे।

सिखों की शीर्ष धार्मिक संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने बस भेजी थी जिसमें बैठकर खिलाड़ी दर्शन के लिए स्वर्ण मंदिर पहुंचे।

इसके बाद खिलाड़ी पंजाब में अपने घरों के लिए रवाना हुए।

स्वर्ण मंदिर परिसर में एसजीपीसी ने तोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के लिए भारतीय पुरुष हॉकी टीम को एक करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया।

एसजीपीसी ने इस मौके पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया और प्रत्येक खिलाड़ी को ‘सिरोपा’ भेंट किया।

इस मौके पर पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह, रूपिंदर पाल सिंह, हार्दिक सिंह, गुरजंत सिंह, वरूण कुमार, मनदीप सिंह, शमशेर सिंह और सिमरनजीत सिंह मौजूद थे।

एसजीपीसी अध्यक्ष जागीर कौर ने गुरजीत कौर और उनके परिवार को विशेष रूप से सम्मानित किया जो पुरुष टीम के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचे थे।

मनप्रीत ने इस मौके पर कहा, ‘‘जब हमने कांस्य पदक जीता तो पूरी टीम ने फैसला किया कि हम सब सबसे पहले सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन करेंगे और गुरु साहिब को धन्यवाद देंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम खुद को भाग्यशाली समझते हैं कि आज यहां खड़े हैं। इस सम्मान के साथ हम और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होंगे।’’

जालंधर में मनप्रीत, मनदीप और वरूण कुमार का भव्य स्वागत किया गया।

जालंधर के बीएसएफ चौक पर पहुंचने के बाद इन तीनों खिलाड़ियों को सजी हुई खुली जीप में बैठाया गया और उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक मौजूद थे जो उन पर फूल बरसा रहे थे।

इससे पहले महिल हॉकी टीम की कप्तानी रानी रामपाल, नवजोत कौर और नवनीत कौर का हरियाणा के कुरुक्षेत्र के शाहबाद पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया।

खिलाड़ियों के पहुंचने पर मिठाइयां बांटी गई और लोग ढोल बजाकर नाच रहे थे। जालंधर के मीठापुर की तरह शाहबाद को भी हॉकी की नर्सरी माना जाता है।

पुरुष टीम के अधिकतर सदस्य जहां पंजाब से हैं वहीं महिला टीम की अधिकतर सदस्य हरियाणा से ताल्लुक रखती हैं।

पंजाब और हरियाणा सरकार दोनों पदक विजेता खिलाड़ियों और तोक्यो ओलंपिक के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!