लाइव न्यूज़ :

खुद को साबित करना चाहती हूं कि मैं जीत सकती हूं : दीपिका

By भाषा | Updated: July 19, 2021 20:03 IST

Open in App

तोक्यो , 19 जुलाई भारत की अनुभवी तीरंदाज दीपिका कुमारी का कहना है कि पिछले दो ओलंपिक में नाकाम रहने के बाद इस बार वह खुद को साबित करना चाहती है कि वह ओलंपिक पदक जीतने में सक्षम है।

दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका का यह लगातार तीसरा ओलंपिक है ।वह लंदन (2012) और रियो (2016) में अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर सकी थी ।

दीपिका ने विश्व तीरंदाजी से कहा ,‘‘ मैं खुद को साबित करना चाहती हूं कि मैं जीत सकती हूं । यह मेरे लिये, तीरंदाजी टीम के लिये और मेरे देश के लिये अहम है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ भारत ने ओलंपिक में कभी तीरंदाजी में पदक नहीं जीता और मैं जीतना चाहती हूं ।’’

लंदन ओलंपिक से पहले भी दुनिया की नंबर वन तीरंदाज बनी दीपिका एक बार फिर शीर्ष रैंकिंग पर पहुंची है । उन्होंने कहा ,‘‘लंदन से अब तक बहुत कुछ बदल गया । मैंने मानसिक रूप से काफी मेहनत की है जिससे सकारात्मक नतीजे मिल रहे हैं । पिछले दो ओलंपिक में मैं बहुत पीछे रह गई थी और अब उस पर मेहनत करके आई हूं । मैं लगातार बेहतर प्रदर्शन की कोशिश में हूं ।’’

दीपिका ओलंपिक में भारत की अकेली महिला तीरंदाज हैं । उनके व्यक्तिगत वर्ग की स्पर्धा 27 जुलाई से शुरू होगी । वहीं मिश्रित युगल स्पर्धा पहले ही दिन शुक्रवार को होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!