लाइव न्यूज़ :

वेड और स्टोइनिस ने अद्भुत बल्लेबाजी की: फिंच

By भाषा | Updated: November 12, 2021 00:13 IST

Open in App

दुबई, 11 नवंबर आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने मैथ्यू वेड और मार्कस स्टोइनिस की प्रशंसा करते हुए गुरुवार को यहां कहा कि इन दोनों ने ‘अद्भुत पारियां’ खेली क्योंकि शुरू में विकेट गंवाने के बाद एक समय उन्होंने टी20 विश्व कप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद छोड़ दी थी।

पाकिस्तान ने आस्ट्रेलिया के सामने 177 रन का लक्ष्य रखा था। ऐसे में वेड ने शाहीन शाह अफरीदी पर लगातार तीन छक्के जड़कर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। उन्होंने नाबाद 41 रन बनाये और स्टोइनिस (नाबाद 40) के साथ छठे विकेट के लिये 81 रन की अटूट साझेदारी की।

फिंच ने मैच के बाद कहा, ‘‘एक समय मुझे लग रहा था कि मैच हमारे हाथ से निकल जाएगा। वेड ने जिस तरह से धैर्य बनाये रखा वह शानदार था। स्टोइनिस के साथ उनकी साझेदारी अद्भुत थी। यह महत्वपूर्ण साबित हुई। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद अपनी टीम से करते हैं, जहां सभी खिलाड़ी जीत में योगदान दें।’’

फिंच ने हालांकि कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले क्षेत्ररक्षण में सुधार करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने कुछ आसान रन दिये और कैच भी छोड़े, हालांकि वे मुश्किल कैच थे।’’

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने भी कहा कि उनका क्षेत्ररक्षण स्तरीय रहा और महत्वपूर्ण मौकों पर कैच छोड़ना टीम को महंगा पड़ा। वेड को हसन अली ने जीवनदान दिया था जिसके बाद उन्होंने तीन छक्के जमाये।

बाबर ने कहा, ‘‘सब कुछ हमारी रणनीति के अनुसार चल रहा था। हमारा स्कोर भी अच्छा था लेकिन हमारी गेंदबाज़ी उतनी सटीक नहीं थी। अगर आप ऐसे मौकों पर कैच छोड़ेंगे तो मैच आपके हाथ से निकल जाएगा। यह मैच का टर्निंग प्वाइंट भी था।’’

पाकिस्तानी कप्तान ने हालांकि पूरे टूर्नामेंट में अपनी टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा की और उम्मीद जतायी कि खिलाड़ी आगे और बेहतर खेल दिखाएंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने जिस तरीके से पूरे टूर्नामेंट खेल दिखाया वह शानदार था। हम आने वाले दिनों में टीम से और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे हैं। प्रत्येक खिलाड़ी ने अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभायी। ’’

मैन ऑफ द मैच वेड ने कहा, ‘‘दूसरे छोर पर स्टोइनिस ने दबाव हटाया। शाहीन मेरी उम्मीद से अधिक तेजी से गेंदबाजी कर रहा था। मुझे खुशी है कि मैं आखिर में टीम को लक्ष्य तक ले गया। मैं कुछ समय के लिये टीम से बाहर था और खुश हूं कि मुझे फिर से मौका मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!