लाइव न्यूज़ :

आईपीएल फाइनल खेलने पर एक टेस्ट से चूक सकते हैं वोक्स

By भाषा | Updated: March 25, 2021 11:25 IST

Open in App

लंदन, 25 मार्च इंग्लैंड के हरफनमौला क्रिस वोक्स की आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स अगर फाइनल में पहुंचती है तो उन्हें एक टेस्ट खेलने से वंचित रहना पड़ सकता है लेकिन उन्होंने कहा कि भारत में इस साल होने वाले टी20 विश्व कप की टीम में जगह बनाने के लिये ऐसा मौका बार बार नहीं मिलेगा।

वोक्स ने पिछली बार पारिवारिक कारणों से आईपीएल नहीं खेलने का फैसला लिया था लेकिन दिल्ली ने उन्हें टीम में बनाये रखा । वह भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला के लिये भी इंग्लैंड टीम में थे लेकिन रोटेशन नीति के तहत एक भी मैच खेले बिना लौट गए ।

दिल्ली की टीम यूएई में खेले गए पिछले आईपीएल के फाइनल में पहुंची थी ।

इंग्लैंड को दो जून से लाडर्स पर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट खेलना है जबकि आईपीएल फाइनल 30 मई को है ।

वोक्स ने ‘द गार्डियन’ से कहा ,‘‘ अगर मैं दिल्ली की अंतिम एकादश में नहीं रहूंगा तो रिकी (पोंटिंग) से इस बारे में बात करूंगा । निश्चित तौर पर मैं लाडर्स पर टेस्ट खेलना चाहता हूं लेकिन टेस्ट का कार्यक्रम बाद में बना ।’’

वोक्स 2015 से इंग्लैंड की टी20 टीम में नहीं हैं । उन्होंने कहा ,‘‘मैं कैरियर के उस मुकाम पर हूं कि ऐसे मौके बार बार नहीं मिलते । हो सकता है कि इसके लिये मुझे टेस्ट छोड़ना पड़े ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ दिल्ली टीम ने मुझ पर भरोसा रखा है और मैं उसका बदला चुकाना चाहता हूं । आईपीएल से मैने हमेशा सीखा है और मैं टी20 विश्व कप टीम में भी जगह बनाना चाहता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!