लाइव न्यूज़ :

विवेक सिंह का शतक, बंगाल ने झारखंड को हराकर दूसरी जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: January 12, 2021 17:32 IST

Open in App

कोलकाता, 12 जनवरी विवेक सिंह के 64 गेंदों पर नाबाद 100 रन की मदद से बंगाल ने सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप बी में झारखंड को 16 रन से हराया जो उसकी लगातार दूसरी जीत है।

विवेक ने अपनी पारी में 13 चौके और तीन छक्के लगाये। उन्होंने श्रीवत्स गोस्वामी (27) के साथ पहले विकेट के लिये 60 रन जोड़े जिससे बंगाल ने ईडन गार्डन्स में खेले गये मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 161 रन बनाये। इन दोनों के अलावा केवल मनोज तिवारी (12) ही दोहरे अंक में पहुंचे।

झारखंड की टीम इसके जवाब में नौ विकेट पर 145 रन ही बना पायी। झारखंड ने सलामी बल्लेबाज आनंद सिंह (13) का विकेट तीसरे ओवर में गंवा दिया।

कप्तान इशान किशन (22) और विराट सिंह (47) ने दूसरे विकेट के लिये 38 रन जोड़े लेकिन ये दोनों तेजी से रन नहीं बना पाये। निचले क्रम में उत्कर्ष सिंह ने 28 रन बनाये जिससे हार का अंतर ही कम हुआ। बंगाल की तरफ से इशान पोरेल ने 34 रन देकर तीन विकेट लिये।

ग्रुप बी के एक अन्य मैच में हैदराबाद ने ओड़िशा को छह रन से हराया। हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर आठ विकेट पर 153 रन बनाये। उसकी तरफ से तिलक वर्मा ने 44 और तन्मय अग्रवाल ने 34 रन का योगदान दिया।

ओडिशा की टीम गोविंदा पोद्दार के 50, सुभ्रांश सेनापति के नाबाद 43 और राजेश धूपर के नाबाद 30 रन के बावजूद निर्धारित 20 ओवरों में चार विकेट पर 147 रन तक ही पहुंच पायी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!