लाइव न्यूज़ :

विष्णु सोलंकी ने दिलायी बड़ौदा को हरियाणा पर रोमांचक जीत

By भाषा | Updated: January 27, 2021 16:43 IST

Open in App

अहमदाबाद, 27 जनवरी मध्यक्रम के बल्लेबाज विष्णु सोलंकी ने अपनी नाबाद अर्धशतकीय पारी के दौरान अंतिम तीन गेंदों पर एक चौका और दो छक्के जड़कर बड़ौदा को सैयद मुश्ताक अली ट्राफी टी20 टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में बुधवार को यहां हरियाणा पर आठ विकेट से रोमांचक जीत दिलायी।

हरियाणा ने सात विकेट पर 148 रन बनाये थे। वह अपने इस स्कोर का बचाव करने की स्थिति में दिख रहा था। बड़ौदा को अंतिम दो ओवरों में 23 रन चाहिए थे। कप्तान मोहित शर्मा ने 19वें ओवर में केवल पांच रन दिये। इस तरह से बड़ौदा को आखिरी ओवर में 18 रन चाहिए थे।

बड़ौदा के बल्लेबाजों ने पहली तीन गेंदों पर तीन रन बनाये जिसके बाद उसे अंतिम तीन गेंदों पर 15 रन की जरूरत थी। ऐसे में सोलंकी ने तेज गेंदबाज सुमित कुमार पर पहले छक्का और फिर चौका जमाया। बड़ौदा अब लक्ष्य से पांच रन दूर था और सोलंकी ने आखिरी गेंद पर विजयी छक्का जमाकर टीम का स्कोर दो विकेट पर 150 रन पर पहुंचाया।

सोलंकी ने 46 गेंदों पर नाबाद 71 रन बनाये जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल हैं। कप्तान केदार देवधर ने 40 गेंदों पर 43 रन बनाये जबकि स्मित पटेल ने 21 और अभिमन्यु सिंह राजपूत ने नाबाद 13 रन का योगदान दिया।

हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर नियमित अंतराल में विकेट गंवाये। उसकी तरफ से हिमांशु राणा ने 49 और शिवम चौहान ने 35 रन का योगदान दिया। बड़ौदा के लिये कार्तिक काकड़े ने दो जबकि अतित सेठ और बाबाशफी पठान ने एक – एक विकेट लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI Match Preview: राजस्थान रॉयल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना

ज़रा हटकेदो गैर मर्दों के साथ बहू के नाजायज रिश्ते?, सास ने बहू को घर आए मेहमान के साथ आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ा?

कारोबार8th Pay Commission: शुरू हुई 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया, लेकिन सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं

क्रिकेटटी20 विश्व कप में भारत विरोध भारी?, बीसीबी के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम बुलबुल पर गाज, तमीम इकबाल पर खेला दांव?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!