लाइव न्यूज़ :

भारत के विष्णु ने आनलाइन निशानेबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता

By भाषा | Updated: November 29, 2020 21:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 नवंबर भारत के विष्णु शिवराज पंडियन ने रविवार को प्रेसिडेंट आफ इंडोनेशिया ओपन निशानेबाजी टूर्नामेंट की ‘चैंपियन्स आफ चैंपियन्स’ आनलाइन प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता।

विष्णु को इस प्रदर्शन के लिए 500 डॉलर की इनामी राशि मिली।

विष्णु पहले 10 शॉट के बाद पांचवें स्थान पर चल रहे थे लेकिन इसके बाद वापसी करते हुए 14 वें और 16वें शॉट के बाद बढ़त बनाने में सफल रहे।

जास्मिन, क्युम और विष्णु के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली लेकिन भारतीय खिलाड़ी अपने अंतिम दो शॉट में 10.3 और 10.4 अंक के साथ 22वें शॉट के बाद बाहर हो गया।

विष्णु इस 4,500 डॉलर इनामी प्रतियोगिता के ‘चैंपियन्स आफ चैंपियन्स’ वर्ग में क्वालीफाई करने वाले एकमात्र भारतीय थे। उन्होंने गुरुवार को पुरुष 10 मीटर एयर राइफल क्वालीफिकेशन में 629.7 का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाया था।

जास्मिन ने 249.8 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता जबकि क्युम उनसे 0.1 अंक पीछे रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!