लाइव न्यूज़ :

वीरेन्द्र नानावती फिना के ब्यूरो सदस्य निर्वाचित हुए

By भाषा | Updated: June 5, 2021 21:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जून भारत के वीरेन्द्र नानावती को शनिवार को कतर के दोहा में विश्व तैराकी महासंघ (फिना) की आम बैठक (जनरल कांग्रेस) में ब्यूरो के सदस्य के रूप में चुना गया।

नानावती वर्तमान में भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष और भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) के कार्यकारी निदेशक हैं। वह फिना के ब्यूरो सदस्य के रूप में चुने जाने वाले पहले भारतीय हैं। उन्हें 2021-2025 के कार्यकाल के लिए चुना गया है।

एसएफआई से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ‘‘ नानावती को पांच जून 2021 को दोहा (कतर) में तैराकी के शासी निकाय फिना के जनरल कांग्रेस में सदस्य ब्यूरो (बड़े पैमाने पर विश्व) के रूप में चुना गया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ नानावती पिछले चार दशकों से भारत में और 25 वर्षों से एशियाई संघ के स्तर पर तैराकी को आगे बढ़ाने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। वह उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल और मजबूत कार्य नीति के साथ महान दूरदर्शी नेता रहे हैं।’’

नानावती फिना तकनीकी तैराकी समिति के उपाध्यक्ष भी हैं। वह एशियाई तैराकी संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!