लाइव न्यूज़ :

विराट कोहली ने कहा है, मैं टी20 विश्व कप में पारी की शुरुआत करूंगा : इशान किशन

By भाषा | Updated: October 9, 2021 13:15 IST

Open in App

अबुधाबी, नौ अक्टूबर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार दो अर्धशतक जमाकर फॉर्म में वापसी करने वाले युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन ने कहा कि कप्तान विराट कोहली ने उनसे कहा है कि उन्हें टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम में एक सलामी बल्लेबाज के रूप में देखा जा रहा है।

इस 23 वर्षीय बल्लेबाज ने मुंबई इंडियन्स के लिये पिछले दो मैचों में 32 गेंदों पर 84 और 25 गेंदों पर नाबाद 50 रन बनाये लेकिन उनके ये प्रयास काम नहीं आये क्योंकि कोलकाता नाइट राइडर्स से नेट रन रेट में पिछड़ने के कारण उनकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पायी।

रोहित शर्मा भारत के लिये सभी प्रारूपों में सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा रहे हैं। टी20 में केएल राहुल और कोहली उनके साथ पारी का आगाज करते रहे हैं लेकिन आगामी टी20 विश्व कप में किशन भी यह भूमिका निभा सकते हैं।

किशन ने कहा, ‘‘मुझे पारी की शुरुआत करना पसंद है और यही बात विराट भाई ने भी कही है। लेकिन शीर्ष स्तर पर आपको हर चीज के लिये तैयार रहना होता है। ’’

किशन को खुशी है कि उन्होंने फॉर्म में वापसी कर ली है जो कि एक बड़े टूर्नामेंट से पहले भारत के लिये अच्छा है।

उन्होंने कहा, ‘‘विश्व कप से पहले अच्छी लय में लौटना मेरे लिये और टीम के लिये अच्छा है। ’’

मुंबई इंडियन्स को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिये कम से कम 170 रन के अंतर से जीत हासिल करनी थी जो कि लगभग असंभव था हालांकि पांच बार के चैंपियन ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आखिरी मैच में 235 रन बनाये थे।

किशन ने कहा, ‘‘अच्छी मानसिक स्थिति बहुत महत्वपूर्ण है। मुझे पता था कि हम करो या मरो की स्थिति में हैं। यह सिर्फ इरादा और सकारात्मक मानसिकता थी।’’

उन्होंने कहा, "आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना होगा। उस मानसिकता में रहना महत्वपूर्ण है। मैंने विराट भाई, एचपी (हार्दिक पांड्या), केपी (पोलार्ड) के साथ बातचीत की और वे भी ऐसे ही इरादों के साथ उतरे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!