लाइव न्यूज़ :

Asian Games: 'फीके' स्वागत से विनेश फोगाट मायूस, सरकार ने सफाई देकर बनाया यह बहाना

By भाषा | Updated: August 27, 2018 10:33 IST

विनेश फोगाट बीती रात अपने घर लौटीं, लेकिन कथित तौर पर हरियाणा और केंद्र सरकार का कोई भी प्रतिनिधि उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर नहीं था।

Open in App

भिवानी, 27 अगस्त। इंडोनेशिया में चल रहे 18वें एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पहलवान विनेश फोगाट बीती रात अपने घर लौटीं, लेकिन कथित तौर पर हरियाणा और केंद्र सरकार का कोई भी प्रतिनिधि उनके स्वागत के लिए हवाई अड्डे पर नहीं था। इस संबंध में हरियाणा सरकार ने स्पष्टीकरण दिया कि उसे विनेश के आने की जानकारी नहीं थी।

विनेश महिलाओं के 50 किग्रा वर्ग के खिताबी मुकाबले में जापान की युकी इरी को एकतरफा मुकाबले में 6-2 से हराकर एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनीं थी। 

फीके स्वागत से विनेश और उनके परिजन के मायूस होने के बीच हरियाणा के कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ ने किसी अधिकारी या मंत्री के नहीं पहुंचने के मामले में सरकार का बचाव किया। उन्होंने कहा कि सरकार को विनेश के आने की जानकारी नहीं थी।

धनखड़ ने कहा कि विनेश ने प्रदेश का ही नहीं, बल्कि पूरे देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि विनेश या किसी और बेटी के मान-सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

विनेश ने भारी दबाव के बीच भारत के लिए स्वर्ण जीतकर इतिहास रचा। इसके बावजूद दिल्ली पहुंचने और हरियाणा आने पर प्रदेश सरकार के किसी भी प्रतिनिधि ने उनका उत्साह नहीं बढ़ाया। उन्होंने कहा कि अफसोसजनक है।

विनेश ने सोमवीर के साथ सगाई की

विनेश फोगाट ने इंडोनेशिया स्वदेश लौटने के बाद पहलवान सोमवीर राठी से सगाई कर ली। विनेश फोगाट ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवीर को अंगूठी पहनाकर सगाई कर ली। 

तिरंगा ओढ़े विनेश हवाई अड्डे से जब बाहरी निकलीं तो वहां उनके गांव से काफी संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे थे जिन्होंने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। हवाई अड्डे के बाहर पार्किंग क्षेत्र के पास विनेश और सोमवीर की सगाई की रस्म निभाई गई।

 चरखी दादरी के बलाली की 24 साल की विनेश और सोनीपत के खरखौदा के सोमवीर ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई। इस दौरान विनेश की मां और सोमवीर के परिजन भी मौजूद थे। विनेश ने सगाई की पुष्टि करते हुए कहा की हम जल्दी ही विवाह बंधन में बंधेंगे। 

विनेश के ताऊ महाबीर फोगाट ने इस मौके पर कहा कि बच्चे समझदार हो गए हैं और हमने आपसी सहमति से इनकी सगाई करने का फैसला किय।

टॅग्स :विनेश फोगाटएशियन गेम्सहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!