लाइव न्यूज़ :

विनेश ईयू वीजा खत्म होने के कारण तोक्यो के लिए उड़ान लेने से चूकीं, बुधवार को पहुंचेंगी

By भाषा | Updated: July 27, 2021 19:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई ओलंपिक में भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीदों में से एक पहलवान विनेश फोगाट मंगलवार को फ्रैंकफर्ट से तोक्यो के लिए अपनी उड़ान नहीं ले पायी क्योंकि उनके यूरोपीय संघ (ईयू) के वीजा की अवधि एक दिन पहले ही खत्म हो गयी थी।

खेलों से पहले हंगरी में अपने कोच वॉलर अकोस के साथ प्रशिक्षण ले रही विनेश को मंगलवार रात तोक्यो पहुंचना था, लेकिन जापान की राजधानी के लिए कनेक्टिंग विमान में चढ़ने से पहले उन्हें फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर रोक दिया गया।

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के सूत्रों ने हालांकि पीटीआई-भाषा को बताया कि इस मुद्दे को सुलझा लिया गया है और वह बुधवार को तोक्यो पहुंच जाएंगी।

सूत्र ने बताया, ‘‘ "यह एक भूल थी और जानबूझकर ऐसा नहीं किया गया था।  उनका वीजा 90 दिनों के लिए मान्य था लेकिन बुडापेस्ट से फ्रैंकफर्ट पहुंचने पर पता चला कि वह 91 दिनों के लिए यूरोपीय संघ (के क्षेत्र) में थी।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘ भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने इस मामले को तेजी से उठाया। जिसके बाद फ्रैंकफर्ट में भारतीय वाणिज्य दूतावास मामले को सुलझाने के लिए हवाई अड्डे पर पहुंच गया। विनेश कल तोक्यो में होंगी।’’

  विनेश ने इन खेलों के लिए फिजियो के एक्रीडिटेशन की मांग की थी। वह आज रात फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे के एक होटल में रुकेंगी और स्थानीय (जर्मन) समयानुसार दोपहर 12.15 बजे तोक्यो के लिए रवाना होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘उसने हवाई अड्डे पर ताजा आरटी-पीसीआर जांच भी करवाई है क्योंकि उसके आगमन में एक दिन की देरी है (इन खेलों के लिए प्रस्थान  घंटे से पहले की जांच रिपोर्ट की जरूरत होती है)। इस बारे में स्थानीय आयोजन समिति को सूचित किया गया है। तोक्यो हवाई अड्डे पर कोविड-19 जांच की जायेगी । ’’

विनेश को 53 किग्रा महिला फ्रीस्टाइल वर्ग में स्वर्ण पदक की दावेदार के रूप में देखा जाता है और वह इस वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त हैं। उनकी प्रतियोगिताएं पांच अगस्त से शुरू हो रही हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!