स्पष्ट सोच के साथ ओलंपिक जा रही विनेश : कोच वॉलेर अकोस

By भाषा | Updated: July 21, 2021 16:44 IST2021-07-21T16:44:37+5:302021-07-21T16:44:37+5:30

Vinesh going to Olympics with a clear mind: Coach Voler Akos | स्पष्ट सोच के साथ ओलंपिक जा रही विनेश : कोच वॉलेर अकोस

स्पष्ट सोच के साथ ओलंपिक जा रही विनेश : कोच वॉलेर अकोस

नयी दिल्ली, 21 जुलाई विनेश फोगाट के विदेशी कोच वॉलेर अकोस का मानना है कि यह भारतीय पहलवान स्पष्ट सोच के साथ तोक्यो जा रही है और उनके खेल में कोई कमी निकालना मुश्किल है।

भारतीय दल में पदक की प्रबल दावेदारों में से एक विनेश को अपने वर्ग (53 किग्रा) में शीर्ष वरीयता दी गयी है। यह 26 वर्षीय खिलाड़ी इस साल अजेय रही है और इसलिए उन्हें शीर्ष वरीयता मिलना चौंकाने वाला फैसला नहीं है।

उन्हें आखिरी बार फरवरी 2020 में एशियाई चैंपियनशिप में मायु मौकेदा से हार का सामना करना पड़ा था।

हंगरी के कोच अकोस का मानना है विनेश खेल की शानदार छात्रा है और उन्हें विश्वास है कि तोक्यो में वह स्वर्ण पदक के लिये मुकाबला करेगी।

अकोस ने हंगरी से पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘उसकी सोच स्पष्ट है। उसका आक्रमण और जवाबी हमला पहले से बेहतर हो गया है। बाहर जो रणनीति तैयार की जाती है उन पर वह अच्छी तरह से अमल करती है क्योंकि वह किसी तरह के दबाव में नहीं रहती। कई बार वह ऐसा नहीं कर सकती लेकिन वह पहले से काफी बेहतर है। ’’

अकोस फरवरी 201 से विनेश के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भारतीय पहले भी अच्छी पहलवान थी लेकिन अब वह अलग स्तर पर पहुंच गयी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम सही राह पर आगे बढ़ रहे हैं। वह हर दिन बेहतर होती जा रही है। वह शारीरिक और रणनीतिक तौर पर अधिक बेहतर हो गयी है। उसका पांव का रक्षण बेहतर हो गया है। वह अपने खेल के प्रति अधिक सजग हो गयी है। ’’

अकोस ने कहा, ‘‘विनेश हर चीज में अच्छी है। मुझे उम्मीद है कि वह स्वर्ण पदक के लिये मुकाबला लड़ेगी। ’’

विनेश और अकोस 26 जुलाई को तोक्यो के लिये रवाना होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Vinesh going to Olympics with a clear mind: Coach Voler Akos

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे