लाइव न्यूज़ :

विल्लारीयाल ने मैनचेस्टर यूनाईटेड को हराकर यूरोपा लीग का खिताब जीता

By भाषा | Updated: May 27, 2021 09:57 IST

Open in App

गडांस्क (पोलैंड), 27 मई (एपी) विल्लारीयाल ने रोमांच से परिपूर्ण पेनल्टी शूटआउट में मैनचेस्टर यूनाईटेड को 11—10 से हराकर यूरोपा लीग फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीता।

यूनाईटेड के गोलकीपर डेविड डि जिया पेनल्टी शूटआउट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाये। वह वि​ल्लारीयाल के किसी भी खिलाड़ी का शॉट नहीं रोक सके और आखिर में गोल करने में भी नाकाम रहे।

दोनों टीमें नियमित ​समय और अतिरिक्त समय के बाद 1—1 से बराबरी पर थी जिसके बाद शूटआउट का सहारा लिया गया जो लंबा खिंच गया। आखिर में दोनों टीमों के गोलकीपरों को पेनल्टी लेने के लिये आना पड़ा।

विल्लारीयाल के गोलकीपर गेरोनिमो रूली इस पर गोल करने में सफल रहे। इसके बाद रूली ने डि​ जिया का कमजोर शॉट रोक दिया। गोल बचाने के ​बाद रूली मैदान पर लेट गये और सारी टीम उनके पास पहुंच गयी।

स्पेन के क्लब विल्लारीयाल ने अपने 98 साल के इतिहास में पहली बार कोई बड़ी ट्राफी जीती। यही नहीं उसने फाइनल में यूरोपीय फुटबॉल के शीर्ष क्लब को हराकर यह खिताब हासिल किया।

इससे उसने अगले सत्र के लिये चैंपियन्स लीग में भी जगह बनायी जबकि वह स्पेनिश लीग ला लिगा में सातवें स्थान पर रहा था। विल्लारीयाल के कोच उनाइ इमरी का यह चौथा यूरोपा लीग खिताब है। इससे पहले उन्होंने 2014 से 2016 तक सेविला का कोच रहते हुए यह खिताब जीता था।

नियमित खेल में गेर्राड मोरेनो ने 29वें मिनट में विल्लारीयाल को बढ़त दिला दी थी। मैनचेस्टर यूनाईटेड की तरफ से ​एडिसन कवानी ने 55वें मिनट में बराबरी का गोल दागा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

विश्वअमेरिका-इजराइल और ईरानः युद्धविराम पर खतरा मंडराने से भरोसा टूटा?

भारतआरएसएस-भाजपाः लगातार बढ़ते पेड़ पर अनगिनत फल लगे हैं?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!