लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक से बाहर हुए विकास, पहले दौर में जापान के ओकाजावा से हारे

By भाषा | Updated: July 24, 2021 18:19 IST

Open in App

तोक्यो, 24 जुलाई भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण (69 किग्रा) शनिवार को यहां ओलंपिक खेलों में अपने पहले मुकाबले में स्थानीय दावेदार सेवोनरेट्स क्विन्सी मेनसाह ओकाजावा के खिलाफ कंधे में चोट के साथ खेले और उन्हें 0-5 की एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।

इस मुकाबले के दौरान 29 साल के विकास की बायीं आंख के नीचे कट भी लग गया।

भारत के हाई परफोर्मेंस निदेशक सेंटियागो नीवा ने इटली में टीम के ओलंपिक से पहले ट्रेनिंग सत्र के संदर्भ में कहा, ‘‘इटली में टीम के अंतिम ट्रेनिंग सत्र (तोक्यो के लिए टीम के रवाना होने से पहले) के दौरान उसके कंधे में चोट लग गई थी। उसका उपचार किया गया और हमने उम्मीद की थी कि वह ठीक हो जाएगा, उसने बिना किसी समस्या के शुरुआत की।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन जब उसने ओकाजावा के शरीर पर मुक्का जड़ने का प्रयास किया तो उसके कंधे में फिर चोट लग गई और वह अपने बायें हाथ का सही इस्तेमाल नहीं कर पाया। उसने आज एक हाथ के साथ मुकाबला लड़ा।’’

विकास शनिवार को चुनौती पेश करने वाले एकमात्र भारतीय मुक्केबाज थे। उन्होंने ओकाजावा को पिछले साल एशियाई ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान हराया था।

शनिवार को जापान के ओकाजावा ने शुरुआत से अंत तक मुकाबले में दबदबा बनाए रखा और उन्हें दो बार के ओलंपियन भारतीय मुक्केबाज के खिलाफ किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

विकास के करीबी मित्र और नियमित तौर पर उनके साथ अभ्यास मुकाबले करने वाले नीरज गोयत ने कहा, ‘‘पूरे मुकाबले के दौरान विकास को काफी दर्द हो रहा था।’’

घाना मूल के 25 वर्षीय मुक्केबाज ओकाजावा 2019 एशियाई चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता हैं और उन्होंने उसी साल विश्व चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी।

ओकाजावा राउंड आफ 16 में तीसरे वरीय क्यूबा के रोनियल इग्लेसियास से भिड़ेंगे। इग्लेसियास 2012 ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन भी हैं।

रविवार को छह बार की विश्व चैंपियन एमसी मेरीकोम (51 किग्रा) और राष्ट्रमंडल खेलों के रजत पदक विजेता मनीष कौशिक पहले दौर के अपने मुकाबले खेलेंगे।

नीवा ने कहा, ‘‘भारतीयों के लिए ड्रॉ मुश्किल है लेकिन हम ओलंपिक में हैं और यहां कुछ भी आसान नहीं होता। सभी चाहते हैं कि शुरुआत थोड़ी आसान हो लेकिन अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं कर पाने का यह कोई कारण नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!