लाइव न्यूज़ :

विजेंदर का अगला पेशेवर मुकाबला गोवा में कैसीनो जहाज की छत पर

By भाषा | Updated: March 1, 2021 14:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च भारतीय पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह का अगला मुकाबला अगले महीने गोवा में एक कैसीनो जहाज की छत पर होगा। इस मुकाबले के प्रतिद्वंद्वी की घोषणा अभी नहीं हुई है।

पैंतीस साल के गत डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल और डब्ल्यूबीओ एशिया पैसीफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन विजेंदर ने नवंबर 2019 में घाना के पूर्व राष्ट्रमंडल चैंपियन चार्ल्स अदामु को दुबई में हराकर लगातार 12वीं जीत दर्ज की थी। इसके बाद से इस भारतीय मुक्केबाज ने किसी मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया है।

विजेंदर के प्रमोटर आईओएस बॉक्सिंग प्रमोशंस ने बयान में कहा, ‘‘अपनी तरह का यह पहला मुकाबला मेजिस्टिक प्राइड कैसीनो जहाज की छत पर होगा।’’

मैजीस्टिक प्राइड गोवा के पणजी में मांडवी नदी के किनारे खड़ा जहाज है।

आयोजकों की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘यह मुकाबला नियमित पेशेवर मुकाबले के पारंपरिक आयोजन से अलग होगा जिसमें दर्शकों को वेगास शैली के मुक्केबाजी मुकाबले जैसी चमक-धमक और ग्लैमर देखने को मिलेगा।’’

विजेंदर ने कहा कि वह इस नए अनुभव को लेकर उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐसी चीज है जो भारत में पहले कभी नहीं हुई और इस बेजोड़ पेशेवर मुकाबले का हिस्सा बनने की मुझे खुशी है। मैं उत्साह से भरा हूं और रिंग में उतरने के लिए बेताब हूं। मैं कड़ी ट्रेनिंग करके खुद को मुकाबले के लिए फिट रख रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!