लाइव न्यूज़ :

विजेंदर का अगला पेशेवर मुकाबला गोवा में कैसीनो जहाज की छत पर

By भाषा | Updated: March 1, 2021 15:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च भारतीय पेशेवर मुक्केबाज विजेंदर सिंह का अगला मुकाबला 19 मार्च को गोवा में एक कैसीनो जहाज की छत पर होगा। इस मुकाबले के प्रतिद्वंद्वी की घोषणा अभी नहीं हुई है।

पैंतीस साल के गत डब्ल्यूबीओ ओरिएंटल और डब्ल्यूबीओ एशिया पैसीफिक सुपर मिडिलवेट चैंपियन विजेंदर ने नवंबर 2019 में घाना के पूर्व राष्ट्रमंडल चैंपियन चार्ल्स अदामु को दुबई में हराकर लगातार 12वीं जीत दर्ज की थी। इसके बाद से इस भारतीय मुक्केबाज ने किसी मुकाबले में हिस्सा नहीं लिया है।

विजेंदर के प्रमोटर आईओएस बॉक्सिंग प्रमोशंस ने बयान में कहा, ‘‘अब तक अजेय पेशेवर मुक्केबाजी स्टार विजेंदर सिंह 19 मार्च को रिंग में वापसी करेंगे... अपनी तरह का यह पहला मुकाबला मेजिस्टिक प्राइड कैसीनो जहाज की छत पर होगा।’’

मैजीस्टिक प्राइड गोवा के पणजी में मांडवी नदी के किनारे खड़ा जहाज है।

आयोजकों की विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘यह मुकाबला नियमित पेशेवर मुकाबले के पारंपरिक आयोजन से अलग होगा जिसमें दर्शकों को वेगास शैली के मुक्केबाजी मुकाबले जैसी चमक-धमक और ग्लैमर देखने को मिलेगा।’’

विजेंदर ने कहा कि वह इस नए अनुभव को लेकर उत्सुक हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह ऐसी चीज है जो भारत में पहले कभी नहीं हुई और इस बेजोड़ पेशेवर मुकाबले का हिस्सा बनने की मुझे खुशी है। मैं उत्साह से भरा हूं और रिंग में उतरने के लिए बेताब हूं। मैं कड़ी ट्रेनिंग करके खुद को मुकाबले के लिए फिट रख रहा हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!