लाइव न्यूज़ :

रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु की अगुआई करेंगे विजय शंकर, टीम में तीन नए चेहरे

By भाषा | Updated: December 29, 2021 22:00 IST

Open in App

चेन्नई, 29 दिसंबर आलराउंडर विजय शंकर रणजी ट्रॉफी में तमिलनाडु की अगुआई करेंगे जबकि एमएस वाशिंगटन सुंदर को टीम का उप कप्तान नियुक्त किया गया है।

टीम में तेज गेंदबाजों आर सिलंबरासन और पी सरवण कुमार के अलावा बल्लेबाज बी साई सुदर्शन के रूप में तीन नए चेहरों को शामिल किया गया है।

अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक रणजी ट्रॉफी के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

तमिलनाडु की टीम रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप बी में अपने अभियान की शुरुआत 13 जनवरी से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ करेगी और अपने मुकाबले अहमदाबाद में खेलेगी।

तमिलनाडु की टीम ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट का खिताब जीता था जबकि पिछले रविवार को विजय हजारे ट्रॉफी एकदिवसीय टूर्नामेंट में उप विजेता रही।

टीम इस प्रकार है: विजय शंकर (कप्तान), एमएस वाशिंगटन सुंदर (उप कप्तान), बी इंद्रजीत, बी अपराजित, एन जगदीशन, एम शाहरुख खान, बी साई सुदर्शन, प्रदोष रंजन पॉल, एल सूर्यप्रकाश, एम कौशिक गांधी, वी गंगा श्रीधर राजू, संदीप वारियर, एम मोहम्मद, आर सिलंबरासन, पी सरवण कुमार, ए अश्विन क्रिस्ट, एल विग्नेश, आर साई किशोर, एम सिद्धार्थ और आर केविन।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!