लाइव न्यूज़ :

विहारी का निराशाजनक काउंटी पदार्पण, ब्रॉड ने खाता खोले बिना आउट किया

By भाषा | Updated: April 16, 2021 15:10 IST

Open in App

नाटिंघम, 16 अप्रैल भारत के टेस्ट विशेषज्ञ हमुना विहारी का वारविकशर की ओर से इंग्लिश काउंटी पदार्पण निराशाजनक रहा जब वह यहां नाटिंघमशर के खिलाफ खाता खोलने में भी नाकाम रहे।

बर्मिंघम स्थित काउंटी की ओर से कम से कम तीन मैच खेलने के तैयारी कर रहे विहारी को 40 मिनट क्रीज पर बिताने के दौरान इंग्लैंड के अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के खिलाफ काफी जूझना पड़ा।

नाटिंघमशर के 88 ओवर में 273 रन पर आउट होने के बाद विहारी को वारविकशर की पहली पारी के दूसरे ओवर में क्रीज पर आने का मौका मिला लेकिन वह खाता भी नहीं खोल पाए।

क्षेत्ररक्षण के दौरान विहारी ने एक ओवर किया और 11 रन दिए। उन्होंने अपने कप्तान विल रोड्स की गेंद पर स्टीवन मुलानी का कैच भी लपका।

ट्रेंटब्रिज पर बल्लेबाजी के दौरान हालांकि विहारी ब्रॉड और जैक चैपल के सामने बिलकुल भी सहज नहीं दिखे। वह 22 गेंद तक जूझने के बाद ब्रॉड की गेंद पर हसीब हामिद को कैच देकर पवेलियन लौटे। वारविकशर ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 24 रन बनाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!