लाइव न्यूज़ :

ईपीएल में दर्शकों की वापसी, चेल्सी और मैनचेस्टर यूनाईटेड जीते

By भाषा | Updated: December 6, 2020 10:55 IST

Open in App

लंदन, छह दिसंबर (एपी) नौ महीनों में पहली बार इंग्लैंड के फुटबॉल प्रेमी इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) के मुकाबले देखने पहुंचे और मैनचेस्टर यूनाईटेड तथा चेल्सी की जीत के गवाह बने जिन्होंने पिछड़ने के बाद वापसी की।

मार्च में कोरोना वायरस संक्रमण के फैलने के बाद इंग्लैंड की शीर्ष फुटबॉल डिविजन में पहली बार दर्शकों को स्टेडियम में आने की स्वीकृति दी गई। शनिवार को इन मुकाबले के लिए स्टेडियम में चार हजार दर्शक मौजूद थे।

वेस्ट हैम के दो हजार दर्शकों को हालांकि अपनी टीम को हारते हुए देखना पड़ा जबकि चेल्सी के दो हजार समर्थकों ने अपनी टीम की जीत का जश्न मनाया।

ओलंपिक स्टेडियम में वेस्ट हैम की टीम को मध्यांतर तक 1-0 की बढ़त बनाने के बावजूद मैनचेस्टर यूनाईटेड के खिलाफ 1-3 से हार झेलनी पड़ी। यूनाईटेड की ओर से स्थानापन्न खिलाड़ी ब्रूनो फर्नांडिज और मार्कस रशफोर्ड के अलावा पॉल पोग्बा ने गोल दागे जबकि वेस्ट हैम की ओर से एकमात्र गोल टॉमस सोसेक ने किया।

दूसरी तरफ चेल्सी ने चौथे मिनट में पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए लीड्स यूनाईटेड को 3-1 से हराया। चेल्सी के पूर्व खिलाड़ी पैट्रिक बैमफोर्ड ने लीड्स को जीत दिलाई लेकिन ओलिवर गिरोड, कर्ट जोमा और क्रिस्टियन पुलिसिच ने मेजबान टीम की जीत सुनिश्चित की।

प्रीमियर लीग के आधे स्टेडियमों में ही दर्शकों को आने की स्वीकृति दी गई है। यही कारण है कि मैनचेस्टर सिटी की फुलहम पर 2-0 की जीत और बर्नले तथा एवर्टन के बीच 1-1 के ड्रॉ के दौरान स्टेडियम में दर्शक मौजूद नहीं थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!