लाइव न्यूज़ :

विदर्भ ने त्रिपुरा को 34 रन से हराया, क्वार्टर फाइनल में सौराष्ट्र से सामना

By भाषा | Updated: December 19, 2021 18:33 IST

Open in App

जयपुर , 19 दिसंबर तेज गेंदबाज यश ठाकुर (45 रन पर चार विकेट) और दर्शन नालकंडे (41 रन पर तीन विकेट) की शानदार गेंदबाजी से विदर्भ ने विजय हजारे ट्रॉफी राष्ट्रीय एकदिवसीय टूर्नामेंट के प्री-क्वार्टर फाइनल में रविवार को यहां त्रिपुरा को 34 रन से हराकर अंतिम आठ में अपनी जगह पक्की की।

विदर्भ की टीम क्वार्टर फाइनल में 22 दिसंबर को सौराष्ट्र का सामना करेगी।

विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यश राठौड़ (63 गेंदों में 57 रन) और अथर्व तायडे (58 गेंदों में 51 रन) के अर्धशतकों की मदद से सात विकेट पर 258 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद  विरोधी टीम को 49.2 ओवर में 224 रन पर ऑल आउट कर दिया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए विशाल घोष (44) और विक्रम कुमार दास (61) ने पहले विकेट के लिए 96 रन की साझेदारी कर त्रिपुरा को अच्छी शुरुआत दिलायी।

इस साझेदारी के टूटने के बाद दास और समित गोहेल (32) ने दूसरे विकेट के लिए 49 रन जोड़े जिससे टीम अच्छी स्थिति में थी, लेकिन ठाकुर ने लगातार दो ओवर में दास और गोहेल को आउट कर विदर्भ की मैच में वापसी करा दी।

त्रिपुरा की टीम इन झटको से उबर नहीं सकी और लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते रही।

इससे पहले विदर्भ की शुरुआत भी खराब रही, कप्तान फैज फजल खाता खोले बगैर पवेलियन लौट गये लेकिन राठौड़ और तायडे के साथ गणेश सतीश (40) और अक्षय वाखरे (41) की उपयोगी पारियों से टीम ने चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।

त्रिपुरा के लिए मणिशंकर मुरासिंह और राणा दत्ता ने दो-दो विकेट लिये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!