लाइव न्यूज़ :

अर्जेन्टीना के खिलाफ जीत से मनोबल बढ़ा, ओलंपिक में इस लय का इस्तेमाल करना चाहते हैं: पाठक

By भाषा | Updated: April 16, 2021 14:24 IST

Open in App

ब्यूनस आयर्स, 16 अप्रैल अर्जेन्टीना के खिलाफ भारत के शानदार प्रदर्शन में अहम भूमिका निभाने वाले खिलाड़ियों में शामिल युवा गोलकीपर कृष्ण पाठक ने कहा कि वह तोक्यो ओलंपिक के दौरान सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में रहना चाहते हैं और उनकी नजरें अगले महीने एफआईएच प्रो हॉकी लीग मैचों में ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ भी शानदार प्रदर्शन करने पर टिकी हैं।

अर्जेन्टीना के खिलाफ भारत की ओर से 50 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे करने वाले तेइस साल के पाठक ने गत ओलंपिक चैंपियन अर्जेन्टीना के खिलाफ एफआईएच प्रो लीग में भारत की दोनों मुकाबले जीतने में अहम भूमिका निभाई।

पाठक ने हॉकी इंडिया की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘50 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर मैं बेहद खुश हूं। इतने कम समय में इतना कुछ हो गया। मुझे बड़े टूर्नामेंटों में खेलने का मौका मिला और अपने सीनियर खिलाड़ियों से मैंने काफी कुछ सीखा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कोचों को हमेशा मेरी प्रतिभा पर भरोसा था। मैं कड़ी मेहनत जारी रखना चाहता हूं और भारत के लिए मैच जीतना चाहता हूं। इस उपलब्धि को हासिल करके मैं गौरवांवित हूं। ’’

बुधवार को संपन्न अर्जेन्टीना दौरे के दौरान भारत ने मेजबान टीम को दो चरण के एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में हराया।

पहले मैच में शूट आउट में भारत की जीत के दौरान पीआर श्रीजेश ने शानदार प्रदर्शन किया जबकि दूसरे मैच में भारत की 3-0 की जीत के दौरान पाठक छाए रहे।

दूसरे प्रो लीग मुकाबले में कई शानदार बचाव करने के बाद मैन आफ द मैच बने पाठक ने कहा, ‘‘मुझे अर्जेन्टीना दौरे से काफी कुछ सीखने को मिला। मुझे पता है कि जब भी मैं खेलूंगा तो मुझे गोलकीपर के रूप में अपनी अहमियत साबित करनी होगी।’’

भारतीय टीम अब एफआईएच प्रो लीग मुकाबले में आठ और नौ मई को ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेगी।

अर्जेन्टीना के खिलाफ जीत के बाद भारत आठ मैचों में 15 अंक के साथ एफआईएच हॉकी प्रो लीग तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गया है।

भारत, अर्जेन्टीना और आस्ट्रेलिया आगामी ओलंपिक में आमने सामने होंगे जहां उन्हें स्पेन, न्यूजीलैंड और मेजबान दावेदार जापान के साथ ग्रुप ए में रखा गया है।

पाठक ने कहा, ‘‘हमें सुनिश्चित करना होगा कि हम किसी भी चुनौती के लिए तैयार रहें। टीम में अच्छा माहौल है और हम इस लय का इस्तेमाल ओलंपिक में करना चाहते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

पूजा पाठअमरनाथ यात्रा 2026ः 15 अप्रैल से पंजीकरण, देश भर की 554 बैंक शाखा से कराएं?, 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चों और 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों नहीं कर सकेंगे दर्शन?

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!