लाइव न्यूज़ :

वीएफआई को अनुबंध तोड़ने के लिये बेसलाइन वेंचर्स को चार करोड़ देने का आदेश, वीएफआई करेगा अपील

By भाषा | Updated: November 23, 2020 22:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 नवंबर भारतीय वॉलीबॉल महासंघ (वीएफआई) को प्रो वॉलीबॉल लीग के आयोजन के लिये ‘स्पोर्ट्स इवेंट मैनेजमेंट कंपनी’ के साथ अपने अनुबंध को समाप्त करने के लिये बेसलाइन वेंचर्स को मुआवजे के तौर पर चार करोड़ रूपये का भुगतान करने का आदेश दिया गया।

बेसलाइन वेंचर्स ने सोमवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि एकल मध्यस्थ न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) के कन्नन द्वारा दिये गये आदेश में वीएफआई को पांच लाख रूपये की कानूनी फीस और मध्यस्थ प्रक्रिया शुरू होने की तारीख से 12 प्रतिशत का ब्याज देने का आदेश दिया गया।

मद्रास उच्च न्यायालय के आदेश के बाद मध्यस्थ नियुक्त किया गया था।

प्रो वॉलीबॉल लीग का पहला चरण पिछले साल आयोजित किया गया था लेकिन वीएफआई और बेसलाइन वेंचर्स विवाद में उलझ गये जबकि दोनों ने लीग के आयोजन के लिये 10 साल के अनुबंध पर हस्ताक्षर किये थे।

बेसलाइन वेंचर्स ने कहा, ‘‘वीएफआई द्वारा बेसलाइन वेंचर्स के खिलाफ अनुबंध के उल्लंघन सहित सभी आरोपों को खारिज कर दिया गया और स्पष्ट रूप से कहा गया कि अनुबंध समाप्त करना उचित नहीं था। ’’

जब यह विवाद पैदा हुआ था तो वीएफआई के महासचिव रामवतार सिंह जाखड़ थे, जिन्होंने कहा कि महासंघ मध्यस्थ के फैसले के खिलाफ अपील कर रहा है।

जाखड़ ने पीटीआई से कहा, ‘‘वीएफआई निश्चित रूप से अपील दायर कर रहा है। मैंने इस मामले के बारे में नये पदाधिकारियों को बता दिया है और वीएफआई कार्यकारी समित जल्द ही फैसला करेगी कि अपील कैसे दायर की जाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!