लाइव न्यूज़ :

वयोवृद्ध एथलीट मान कौर का दिल का दौरा पड़ने से निधन

By भाषा | Updated: July 31, 2021 17:44 IST

Open in App

चंडीगढ़, 31 जुलाई वयोवृद्ध एथलीट मान कौर का शनिवार को यहां दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके बेटे गुरदेव सिंह ने यह जानकारी दी।

मान कौर 105 वर्ष की थी और उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। उन्होंने आज दोपहर बाद लगभग एक बजे अंतिम सांस ली।

गुरदेव ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘उन्हें दिल का दौरा पड़ा। वह ठीक थी लेकिन हमें नहीं पता कि अचानक क्या हुआ।’’

मान कौर का पिछले कुछ महीनों से स्वास्थ्य सही नहीं चल रहा था। उन्हें मोहाली के डेराबस्सी में आयुर्वेदिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मान कौर का जन्म एक मार्च 1916 को हुआ था और उन्हें ‘चंडीगढ़ की चमत्कारिक मां’ के रूप में जाना जाता था। उन्होंने 93 साल की उम्र में दौड़ना शुरू किया था।

उन्होंने अपना पहला पदक 2007 में चंडीगढ़ मास्टर्स एथलेटिक्स मीट में जीता था। उन्होंने अपने सबसे बड़े बेटे गुरदेव को पटियाला में दौड़ में भाग लेते हुए देखा जिसके बाद उन्हें प्रेरणा मिली थी।

वह 2017 में आकलैंड में विश्व मास्टर्स खेलों की 100 मीटर फर्राटा दौड़ जीतकर चर्चा में आयी थी। उनके नाम पर कई विश्व रिकार्ड भी हैं।

उन्होंने पोलैंड में विश्व मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भी ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!