वेरस्टापेन ने मोनाको ग्रां प्री जीती, चैंपियनशिप तालिका में शीर्ष पर

By भाषा | Updated: May 23, 2021 22:05 IST2021-05-23T22:05:02+5:302021-05-23T22:05:02+5:30

Verstappen wins Monaco Grand Prix, tops championship table | वेरस्टापेन ने मोनाको ग्रां प्री जीती, चैंपियनशिप तालिका में शीर्ष पर

वेरस्टापेन ने मोनाको ग्रां प्री जीती, चैंपियनशिप तालिका में शीर्ष पर

मोनाको, 23 मई (एपी) मैक्स वेरस्टापेन ने रविवार को यहां मोनाको ग्रां प्री में दबदबा बनाकर पहली जीत दर्ज करने के साथ ही अपने करियर में पहली बार फार्मूला वन चैंपियनशिप दौड़ में शीर्ष स्थान हासिल किया।

दूसरे स्थान से शुरुआत करने वाले वेरस्टापेन शुरुआत से ही नियंत्रण में दिखे।

इससे पहले पोल पोजीशन हासिल करने वाले चार्ल्स लेकलर्क तकनीकी समस्या के कारण रेस शुरू नहीं कर सके।

रेड बुल के वेरस्टापेन ने इस जीत के साथ 25 अंक हासिल किए और चैंपियनशिप तालिका में उन्होंने सात बार के फार्मूला वन चैंपियन लुईस हैमिल्टन पर चार अंक की बढ़त बना ली है। वेरस्टापेन की सत्र की यह दूसरी और करियर की 12वीं जीत है।

मर्सीडीज के हैमिल्टन सातवें स्थान पर रहे।

फेरारी के कार्लोस सेंज जूनियर ने दूसरा जबकि मैकलारेन के लेंडो नौरिस ने तीसरा स्थान हासिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Verstappen wins Monaco Grand Prix, tops championship table

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे