वेरस्टापेन ने सत्र के आखिरी रेस अबू धाबी ग्रांप्री में जीत दर्ज की

By भाषा | Updated: December 13, 2020 21:06 IST2020-12-13T21:06:06+5:302020-12-13T21:06:06+5:30

Verstappen wins last race of the season at Abu Dhabi Grand Prix | वेरस्टापेन ने सत्र के आखिरी रेस अबू धाबी ग्रांप्री में जीत दर्ज की

वेरस्टापेन ने सत्र के आखिरी रेस अबू धाबी ग्रांप्री में जीत दर्ज की

यास आईलैंड (अबू धाबी), 13 दिसंबर (एपी) रेड बुल के मैक्स वेरस्टापेन ने मर्सीडीज के वालटेरी बोटास और मौजूदा चैम्पियन लुइस हैमिल्टन को पछाड़ कर सत्र की आखिरी फार्मूला वन (एफवन) रेस में जीत दर्ज की।

मौजूदा सत्र में यह उनकी दूसरी जबकि करियर की 10वीं जीत है। शनिवार को पोल पोजीशन हासिल करने वाले 23 साल के इस चालक ने बोटास से 16 जबकि हैमिल्टन से 18.4 सेकेंड कम समय लिया।

उनकी टीम के अलेक्जेंडर एल्बॉन ने चौथा स्थान हासिल कर इस रेस को रेडबुल के लिए यादगार बना दिया। मैकलारेन के लैंडो नोर्रिस पांचवे स्थान पर रहे।

सत्र के 16 में से 11 रेस जीतने वाले हैमिल्टन ऑवरऑल चैम्पियन बने लेकिन कोरोना वायरस के चपेट में आने से वह एक सत्र में सबसे ज्यादा जीत अपने नाम करने से चूक गये। यह रिकार्ड सेबेस्टियन वेटल (2013 में रेड बुल के लिए 13 जीत) के नाम है।

सात बार के विश्व चैम्पियन हैमिल्टन 29 नवंबर को बहरीन ग्रां प्री जीतने के एक दिन बाद कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए थे। वह साखिर ग्रां प्री में भाग नहीं ले सके थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Verstappen wins last race of the season at Abu Dhabi Grand Prix

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे