लाइव न्यूज़ :

वेरस्टापेन ने आस्ट्रिया ग्रां प्री जीती, ड्राइवर चैंपियनशिप में बढ़त मजबूत की

By भाषा | Updated: July 4, 2021 21:18 IST

Open in App

स्पीलबर्ग (आस्ट्रिया), चार जुलाई (एपी) मैक्स वेरस्टापेन ने रविवार को यहां पोल पोजीशन से शुरुआत करते हुए आस्ट्रिया ग्रां प्री का खिताब हासिल कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की।

रेड बुल के वेरस्टापेन ने नौ रेसों के बाद मर्सीडीज के लुईस हैमिल्टन पर 32 अंक की बढ़त बना ली है। रविवार की रेस में हैमिल्टन चौथे स्थान पर रहे।

वेरस्टापेन ने मर्सीडीज के ही वालटेरी बोटास को पछाड़कर मौजूदा सत्र की पांचवीं जीत दर्ज की। हैमिल्टन ने तीन रेस जीती हैं।

मैकलारेन के लेंडो नौरिस ने अपने करियर में चौथी बार पोडियम (शीर्ष तीन में शामिल ड्राइवर) पर जगह बनाई। पिछले साल उन्होंने इस ट्रैक पर पहली बार पोडियम पर जगह बनाई थी। नौरिस मौजूदा सत्र में एकमात्र ड्राइवर हैं जिन्होंने प्रत्येक रेस में अंक हासिल किए हैं।

नीदरलैंड के वेरस्टापेन के 182 जबकि ब्रिटेन के ड्राइवर हैमिल्टन के 150 अंक हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!