वेरस्टाप्पेन मोनाको जीपी के तीसरे अभ्यास सत्र में शीर्ष पर रहे

By भाषा | Updated: May 22, 2021 20:13 IST2021-05-22T20:13:56+5:302021-05-22T20:13:56+5:30

Verstappen topped Monaco GP's third practice session | वेरस्टाप्पेन मोनाको जीपी के तीसरे अभ्यास सत्र में शीर्ष पर रहे

वेरस्टाप्पेन मोनाको जीपी के तीसरे अभ्यास सत्र में शीर्ष पर रहे

मोनाको, 22 मई (एपी) रेड बुल के मैक्स वेरस्टाप्पेन मोनाको ग्रांप्री के क्वालीफाइंग रेस से पहले तीसरे अभ्यास सत्र में शनिवार को शीर्ष पर रहे।

मौजूदा सत्र की तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज वेरस्टाप्पेन ने फेरारी के कार्लोस सैंज और स्थानीय खिलाड़ी चार्ल्स लेक्लर को पछाड़ा। मौजूदा चैम्पियन लुइस हैमिल्टन सातवें जबकि मर्सीडिज के उनके साथी चालक वालटेरी बोट्टास चौथे स्थान पर रहे। रेड बुल के सर्जिये पेरेज पांचवें स्थान पर रहे।

चैम्पियनशिप तालिका में हैमिल्टन, दूसरे स्थान पर काबिज वेरस्टाप्पेन से 14 अंक आगे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Verstappen topped Monaco GP's third practice session

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे