लाइव न्यूज़ :

वीनस मियामी ओपन के पहले दिन बाहर

By भाषा | Updated: March 24, 2021 12:39 IST

Open in App

मियामी, 24 मार्च (एपी) अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स अपने घरेलू टूर्नामेंट मियामी ओपन के शुरूआती दिन 89वीं रैंकिंग की जरीना डियास से हारकर बाहर हो गयीं।

चालीस साल की वीनस 21वीं बार टूर्नामेंट में शिरकत कर रही हैं लेकिन पिछले 20 साल से घरेलू टूर्नामेंट में खिताब हासिल नहीं कर पायी हैं। वह मंगलवार को कजाखस्तान की जरीना से 2-6 6-7 से पराजित हो गयीं।

उन्हें टूर्नामेंट में 79वीं वरीयता मिली थी जिसमें उन्होंने ट्राफी 2001 में हासिल की थी। उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल में तब जेनिफर कैप्रियाती को हराया था। वीनस ने 1998 और 1999 खिताब भी जीते थे।

टूर्नामेंट में सेरेना विलियम्स और पुरूष टेनिस में नोवाक जोकोविच, रोजर फेडरर और राफेल नडाल जैसे दिग्गज शिरकत नहीं कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!